नरसंहार की तुलना मर्डर से नहीं... बिलकिस केस में सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कही सेब-संतरे वाली बात

Updated on 19-04-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: 21 साल की बिलकिस बानो उस समय गर्भवती थीं, जब उनके साथ गैंगरेप हुआ। हिंसक भीड़ ने परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी, जिसमें एक मासूम बच्ची भी थी। 2002 गुजरात दंगे के इस जघन्य कांड के 11 दोषियों को रिहा किए जाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है तो केंद्र और गुजरात सरकार बिलकिस फाइल दिखाने में झिझक रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर हैरानी जताई है। दोनों सरकारों ने मंगलवार को सूचनाओं पर विशेषाधिकार का दावा किया तो सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ा कि अपराध की गंभीरता पर विचार किया जा सकता था। सरकारों ने कहा कि वे 27 मार्च के SC आदेश की समीक्षा के लिए याचिका दायर करने वाले हैं, जिसमें स्टेट को दोषियों की सजा में छूट देने की मूल फाइल तैयार रखने को कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस की याचिका पर कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं। सेब और संतरे के साथ हत्या और नरसंहार का जिक्र करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि इसकी तुलना नहीं की जा सकती है। आगे पढ़िए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की 5 बड़ी टिप्पणियां।

1. एक प्रेग्नेंट महिला से गैंगरेप किया गया और कई लोगों की हत्या कर दी गई। आप पीड़िता के मामले की तुलना धारा 302 (मर्डर) के सामान्य मामले से नहीं कर सकते हैं। जैसे, आप सेब की तुलना संतरे से नहीं कर सकते, उसी प्रकार से नरसंहार की तुलना एक मर्डर से नहीं की जा सकती है।
क्षमा एक प्रकार की कृपा है, जो अपराध के हिसाब से होना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट (बिलकिस बानो केस में)

2. इनका रेकॉर्ड देखिए: इनमें (11 दोषियों) से एक को 1,000 दिनों के लिए परोल दी गई, दूसरे को 1,200 दिनों के लिए और तीसरे को 1,500 दिनों के लिए परोल मिली। आप (गुजरात सरकार) कौन सी पॉलिसी का पालन कर रहे हैं?
3. आज बिलकिस है, लेकिन कल कोई भी हो सकता है। आप या मैं भी हो सकता हूं। सवाल यह है कि क्या सरकार ने अपना दिमाग लगाया? और किस सामग्री के आधार पर छूट देने का फैसला किया।आपको फाइल्स दिखाने में समस्या क्या है? शायद आपने कानून के तहत ही काम किया होगा, तो फिर झिझक क्यों रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट

5. अपराध आमतौर पर समाज और समुदाय के खिलाफ किए जाते हैं। अगर आप सजा में छूट देने के अपने कारण नहीं बताते हैं, तो हम अपने निष्कर्ष निकालेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस मामले में दोषियों को छूट देने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं के निस्तारण के लिए अब 2 मई की तारीख मुकर्रर की है। कोर्ट ने सभी दोषियों से जवाब दाखिल करने को कहा है। केंद्र और राज्य सरकारें समीक्षा याचिका भी दाखिल कर सकती हैं। अदालत ने उनसे अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

इससे पहले देश की सबसे बड़ी अदालत ने गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस से गैंगरेप और परिवार के सदस्यों की हत्या को ‘भयावह’ कृत्य करार दिया था। 27 मार्च को SC ने गुजरात सरकार से पूछा था कि क्या 11 दोषियों को सजा में छूट देते समय हत्या के दूसरे मामलों में अपनाए गए समान मानक अपनाए गए? गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आगजनी के बाद दंगे भड़क गए थे। बानो के सभी 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने सजा में छूट दी और पिछले साल 15 अगस्त को रिहा कर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.