महतारी वंदन योजना से मिली नई राह, गीतांजली बनी आत्मनिर्भर

Updated on 07-03-2026 12:06 PM

महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं लाभान्वित हो रही है। इस योजना से प्रेरित होकर सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम डुमरपाली की निवासी गीतांजली कुमार ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।

गीतांजली कुमार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और पहले घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-मोटे काम करती थीं। उनका सपना था कि वे बुनकरी का काम शुरू करें, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बुनकर मशीन खरीदने में असमर्थ थीं। तभी महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर माह मिलने वाली सहायता राशि ने उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत की। गीतांजली ने इस राशि को बचत कर एक बुनकर मशीन खरीदी और अपने गांव की महिलाओं के लिए सूती साड़ियों का निर्माण शुरू किया। आज उनका यह छोटा सा प्रयास एक छोटे व्यवसाय के रूप में विकसित हो चुका है। बुनकरी के इस कार्य से उन्हें लगभग 5000 रुपये प्रतिमाह की आय होने लगी है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

गीतांजली बताती हैं कि इस योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। वे कहती हैं कि अब वे अपने परिवार की मदद करने के साथ ही आगे चलकर इस काम को और बढ़ाने की योजना भी बना रही हैं। गीतांजली कुमार ने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय तथा राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती का नया आधार बन रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.