मप्र के सभी 413 नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन...:आबादी के अनुसार तय होगी बैठक क्षमता

Updated on 07-12-2024 12:22 PM

मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस परियोजना के लिए 2875 करोड़ रुपए की योजना तैयार की है, जिसे अगले तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है। इन भवनों में धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक शोध सामग्री का अध्ययन किया जा सकेगा।

हर भवन के लिए एक समान नक्शा तैयार किया जा रहा है, जिसमें मप्र के विशिष्ट वास्तुकला की झलक मिलेगी। हर गीता भवन में एक पुस्तकालय, तीन रीडिंग रूम और ई-लाइब्रेरी होगी। इसके साथ ही ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे, जिनका उपयोग नगरीय निकाय कर सकेंगे।

इन भवनों में दो और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। जिन नगरीय क्षेत्रों में पहले से भवन हैं, उन्हें अपग्रेड कर गीता भवन बनाया जाएगा।

पीपीपी मोड पर भी हो सकता है निर्माण नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि राज्य सरकार इन भवनों का निर्माण करेगी, लेकिन जरूरत पड़ी तो परियोजना को पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) में भी लागू किया जाएगा। इससे गीता भवनों का उपयोग व्यापक रूप से किया जा सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.