गाजा, इराक, सीरिया, यमन... बारूद के ढेर पर बैठा मिडिल ईस्‍ट, एक चिंगारी से मच सकती है तबाही

Updated on 28-10-2023 02:36 PM
तेल अवीव: मध्य पूर्व के देशों में जबरदस्त हलचल है। कोई न कोई देश किसी न किसी सैन्य संघर्ष में उलझा हुआ है। चाहें वह सऊदी अरब हो या फिर सीरिया। इजरायल गाजा संघर्ष को पूरी दुनिया करीब से देख ही रही है। सीरिया तो वैश्विक महाशक्तियों के बीच जंग का मैदान बना हुआ है। कभी अमेरिका तो कभी रूस तो कभी इजरायल। जब भी जिस देश का मन करता है, वह सीरिया पर हमला कर देता है। यमन में हूती विद्रोही एक अलग संकट हैं, जिसमें सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात उलझे हुए हैं। ईराक भी अमेरिका और ईरान के बीच एक अलग युद्ध क्षेत्र है, जहां कभी अमेरिकी सैन्य अड्डे पर तो कभी ईरानी मिलिशिया पर हमले होते रहते हैं। लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह भी इजरायल के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष अपने चरम पर

7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से इजरायल ने गाजा पर जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। इजरायली सेना ने गाजा में कम से कम 10000 से अधिक जगहों पर भीषण बमबारी की है, जिसमें लगभग 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाए हैं। इजरायल का तर्क है कि वह गाजा में हमास के ठिकानों को बमबारी में निशाना बना रहा है। इजरायल ने दो टूक कहा है कि वह गाजा से हमास आतंकियों के खात्मे तक अपने अभियना को नहीं रोकेगा। हमास ने इजरायल के 229 नागरिकों को बंधक बनाया हुआ है। इसके अलावा हमास के हमलों में 1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत भी हो चुकी है।

सीरिया बना जंग का मैदान

एक दिन पहले ही अमेरिका ने सीरिया में ईरान समर्थिक मिलिशिया को निशाना बनाया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के कार्यालय पेंटागन ने बताया कि ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से जुड़े ठिकानों पर शुक्रवार तड़के हवाई हमले किए गए। ये हवाई हमले क्षेत्र में गत सप्ताह अमेरिकी सैन्य अड्डों और कर्मियों पर किए ड्रोन तथा मिसाइल हमलों के जवाब में किए गए। मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में दो संदिग्ध वस्तुओं से हमले किये गये हैं, जिसके कारण तीन सप्ताह से जारी युद्ध में तनाव और बढ़ गया है। सीरिया में इजरायल भी लगातार हमले कर रहा है। रूसी सेना भी सीरिया में मौजूद है और असद सरकार को समर्थन दे रही है।

इराक में अमेरिका-ईरान आमने सामने

इराक शुरू से ही ईरान और अमेरिका के बीच जंग का मैदान बना हुआ है। इसी देश में अमेरिका ने ईरानी सेना के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराया था, जिसके बाद ईरान ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया था। इराक में ईरान समर्थिक मिलिशिया का काफी ज्यादा प्रभुत्व है। ये मिलिशिया अक्सर अमेरिकी दूतावास और सैन्य अड्डे को निशाना बनाते रहते हैं। अमेरिका भी जवाबी कार्रवाई में इन मिलिशिया के ठिकानों पर हमला करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.