गाजा बना बच्‍चों का सबसे बड़ा 'कब्रिस्‍तान'! इजरायली हमले में हर 10 मिनट में जा रही एक बच्चे की जान

Updated on 08-11-2023 01:27 PM
गाजा पट्टी: फिलीस्तीन की गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच चल रहे जंग का सबसे बुरा असर बच्चों पर हो रहा है। करीब एक महीने से चल रही इस जंग में किस तरह से बच्चे प्रभावित हुए हैं, उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हर दस मिनट पर एक बच्चे की मौत यहां हो रही है। साथ ही 10 मिनट में 2 बच्चे जख्मी हो रहे हैं, यानी हर दस मिनट में तीन बच्चे हमले का शिकार हो रहे हैं।

फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 7 अक्टूबर को जंग शुरू होने के बाद से 5 नवंबर तक की मौतों का आंकड़ा दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि फिलीस्तीन के 9,770 लोग इजरायल के हवाई हमलों में मारे गए हैं। इसमें 4,100 यानी करीब आधे बच्चे हैं। गाजा में 8,067 मासूम घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई गंभीर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 1,250 बच्चे लापता हैं। बयान में यह भी कहा गया कि इजरायली हमले में मारे गए लोगों में 70 फीसदी बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग थे।

गाजा में हाल के सालों में किसी भी जंग में सबसे ज्यादा बच्चों की मौत

गाजा में करीब एक महीने की जंग के आंकड़े कहते हैं कि यहां हर दिन औसतन 100 से अधिक बच्चे मारे जा रहे हैं। हाल के सालों में कई देशों में जंग हुए हैं लेकिन इस तरह से बच्चे उसका शिकार नहीं हुए। गाजा में हर दिन बच्चों की मौत का औसत 136 है। हाल के सालों में युद्ध का सामना करने वाले साीरिया में हर रोज बच्चों की मौत का औसत 3, अफगानिस्तान में 2, यमन में 1.5, .यूक्रेन में 0.7 और इराक में 0.6 है।

सीरिये में 2011 से 2022 तक 11 साल में 12 हजार बच्चों की मौत हुई। अफगानिस्तान में 2009 से 2020 तक 12 साल में 8 हजार बच्चों की जान गई। यमन में 2015 से 2022 तक 8 साल में 3700, इराक में 2008 से 2022 तक, 14 साल में 3100 और यूक्रेन में बीते करीब दो साल में 510 बच्चों की मौत हुई है। वहीं गाजा में सिर्फ एक महीने में 4100 बच्चों की जान गई है। जो काफी चिंताजनक आंकड़ा है।

यूएन के भी 89 कर्मचारियों की मौत

संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य एजेंसी यानी यूएनआरडब्ल्यूए ने भी अपने एक बयान में गाजा में युद्ध के दौरान औसतन हर 10 मिनट में एक बच्चे की मौत और 2 के घायल होने की बात कही है। यूएनआरडब्ल्यूए की प्रवक्ता तमारा अलरिफा ने कहा कि गाजा के करीब 70 फीसदी लोग विस्थापित हो चुके हैं। ये लोग संयुक्त राष्ट्र के आश्रयों में भयावह परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। जहां पीने के पानी और स्वच्छता का बुनियादी ढांचा भी नहीं है। जिससे लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। हमास-इजरायल के बीच हो रहे युद्ध में संयुक्त राष्ट्र के 89 सहायताकर्मी मारे गए हैं। ये इतिहास में किसी संघर्ष में मारे गए यूएन कर्मचारियों की सबसे अधिक संख्या है। फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए यूएन की कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने मंगलवार को अपनी ताजा रिपोर्ट में ये जानकारी दी है।

दक्षिणी इजरायल में 7 अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास ने हमला करके करीब 1400 लोगों को मार डाला था। साथ ही 200 से अधिक लोगों का अपहरण करके बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में लगातार हमले किए हैं। इजरायल की ओर से हमास को निशाना बनाकर हमले किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि हमलों का शिकार ज्यादातर गाजा के आम शहरी हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.