गावस्कर ने जुरेल की तुलना धोनी से की : कहा युवा की सूझबूझ पूर्व कप्तान की तरह

Updated on 26-02-2024 12:51 PM

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल की 90 रन बनाने के बाद जमकर तारीफ की। गावस्कर ने जुरेल की पिच पर सूझबूझ की सराहना की और उनकी तुलना एमएस धोनी से की।

गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा, ध्रुव जुरेल की पिच पर सूझबूझ और स्मार्टनेस को देखकर मुझे लगता है कि वह अगले एमएस धोनी हैं।

वहीं, दूसरी ओर, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सहवाग ने जुरेल की तारीफ करते हुए एक्स पर कहा, कोई मीडिया हाइप नहीं, कोई ड्रामा नहीं, सिर्फ दमदार स्किल और एक मुश्किल परिस्थिति में शांति रखकर शानदार टेम्परामेंट। बहुत बढ़िया ध्रुव जुरेल। आपको शुभकामनाएं।

जुरेल आगे कई शतक लगाएंगे- गावस्कर
गावस्कर ने कहा, अगर जुरेल ने रांची की तरह बल्लेबाजी करना जारी रखा, तो वह आगे चलकर कई शतक बनाएंगे। आज वह शतक से चूक गए लेकिन कोई गलती न करे, यह युवा अपनी सूझबूझ के कारण कई शतक बनाएगा।

एक्स पर मिक्स्ड रिएक्शन मिलने के बाद सहवाग ने दी सफाई
एक्स (पहले ट्विटर) पर जुरेल के लिए किए ट्वीट पर सहवाग को कई मिक्स रिएक्शन मिले। कई फैंस ने इसे दूसरे क्रिकेटर्स का अपमान कहा। सहवाग ने इसपर सफाई देते हुए कहा, किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि हाइप प्रदर्शन पर होनी चाहिए और बराबर होनी चाहिए। कुछ प्लेयर्स ने मैच में शानदार गेंदबाजी की है, कुछ ने असाधारण बल्लेबाजी की है लेकिन उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

आकाश दीप मैच में शानदार थे, यशस्वी पूरी सीरीज में शानदार रहे और राजकोट में सरफराज और ध्रुव जुरेल ने अपने सभी मौको में शानदार प्रदर्शन किया। हाइप सबको करो।

सोशल मीडिया पर मिली बधाई
जैसे ही जुरेल ने भारत के लिए पारी खेली, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें जमकर तारीफ मिलने लगी। क्रिकेट लिजेंड्स और फैंस ने मैदान पर उनके कैरेक्टर की तारीफ की।

इरफान पठान ने कहा, आपने दूसरे मैच में टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाला। वाह ध्रुव जुरेल।

क्रिकेट कमेंट्रेटर हर्षा भोगले बोले, भारत के लिए 307 का स्कोर शानदार है। ध्रुव सही समय पर टीम के लिए आगे आए। टीम इंडिया के लिए ध्रुव शानदार खोज है।

भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने कहा, ध्रुव जुरेल को आज पूरा भारत सैल्यूट करता है। ध्रुव ने विकेट के पीछे और सामने दोनों जगह शानदार प्रदर्शन किया। इस दस्तक और कुलदीप के साथ साझेदारी के महत्व को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता। गेम अवेयरनेस टॉप पर रही।

जुरेल ने कुलदीप के साथ अहम साझेदारी की
भारत के लिए 149 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 90 रन की शानदार पारी खेली। जूरेल को टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड कर भारत की पहली पारी 103.2 ओवर में समाप्त कर दी।

जुरेल और कुलदीप यादव के बीच आठवें विकेट के लिए 76 महत्वपूर्ण रन जोड़े, जिससे मेजबानो को मजबूती मिली। अहम पारी खेलते हुए कुलदीप ने 131 गेंदों में दो चौकों की मदद से 28 रन बनाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.