गौतम गंभीर की ताबड़तोड़ पारी फिर गई बेकार, ब्रेट ली ने वर्ल्ड जायंट्स को आखिरी ओवर में दिलाई जीत

Updated on 12-03-2023 08:55 PM
दोहा (कतर): लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के दूसरे मुकाबले में भी इंडिया महाराजा को हार मिली। वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया महाराज को 2 रनों की करीबी हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए जायंट्स ने 8 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में गौतम गंभीर की तूफानी पारी के बाद भी महाराज की टीम 5 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। इससे पहले एशिया लायंस के खिलाफ टीम को 9 रनों से हार मिली थी।


फिंच और वॉटसन का तूफानी खेल

वर्ल्ड जायंट्स के लिए सलामी बल्लेबा आरोन फिंच और शेन वॉटसन ने तूफानी खेल दिखाया। क्रिस गेल सिर्फ 4 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद फिंच ने वॉटसन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। 31 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेलने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच आउट हुए। वॉटसन के बल्ले से 32 गेंदों पर 55 रनों की पारी निकली। दोनों ने तीन-तीन छक्के मारे
13वें ओर में शेन वॉटसन के आउट होने के बाद महाराज ने बेहतरीन वापसी की। जैक कैलिस (8), रॉस टेलर (1), केविन ओब्रायन (4) और मोर्ने वान वेक (1) सस्ते में आउट हो गए। 20 ओवर में वर्ल्ड जायंट्स की टीम 8 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। हरभजन सिंह ने 4 जबकि प्रवीण तांबे ने 2 विकेट झटके।

गंभीर का ताबड़तोड़ खेल

इंडिया महाराजा को रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 65 रन था। लेकिन गंभीर ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी बनाई। 42 गेंदों पर उनके बल्ले से 68 रनों की पारी निकली। उथप्पा ने 29 रन बनाए। आखिरी ओवर में मोहम्मद कैफ और स्टुअर्ट बिन्नी क्रीज पर थे। महाराजा को जीत के लिए 8 रनों की ही जरूरत थी। ब्रेट ली ने इस ओवर में सिर्फ 5 रन देकर बिन्नी का विकेट लिया और वर्ल्ड को दो रनों से रोमांचक जीत दिला दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.