विराट कोहली से जलते हैं गौतम गंभीर, नहीं पचा पाते उनकी सफलता, पाकिस्तानी ने डाला आग में घी

Updated on 29-06-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आईपीएल 2023 में यह एक बार फिर खुलकर दुनिया के सामने आया था। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मई की शुरुआत में हुए मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत हो गई थी। यह पहला मौका नहीं था, जब विराट और गंभीर की मैदान पर आमना-सामना हुआ। 2013 आईपीएल में भी दोनों मैदान पर भिड़ गए थे।


विराट से जलते हैं गंभीर

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद का मानना है कि गौतम गंभीर ने जो किया वो जलन की वजह से है। टीम से बाहर चल रहे शहजाद ने नादिर अली के पॉडकास्ट में कहा, 'मैंने जो देखा, वह सचमुच दुखद था। मैं समझ सकता हूं कि अफगानिस्तान के उस खिलाड़ी (नवीन) और विराट कोहली के बीच मैदान पर क्या हुआ था। ये बातें होती रहती हैं, लेकिन जो बात आप समझ नहीं पा रहे हैं वो ये कि गंभीर अपने ही देश के खिलाड़ी को निशाना क्यों बनाएंगे, जो इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी है। उन्होंने कोहली के खिलाफ जो इशारे दिखाए वो सही नहीं थे।


शहजाद ने आगे कहा- आईपीएल का एक ब्रांड है और अगर किसी भारतीय सुपरस्टार को कोई कुछ कह रहा है तो इसका मतलब है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर नफरत फैली हुई है। तभी एक खिलाड़ी को जाकर गलत व्यवहार करने का आत्मविश्वास मिलता है।

शहजाद ने और क्या-क्या कहा?

पाकिस्तान के लिए 153 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले शहजाद ने कहा कि हमने पहले भी देखा है कि गंभीर को कोहली से दिक्कत रही है। मुझे लगता है कि वह कोहली से जलते हैं और उसके साथ विवाद खड़ा करने का मौका ढूंढते हैं। मैंने कभी किसी को कोहली के साथ दुर्व्यवहार करते नहीं देखा। वह खेल के दिग्गज हैं और आपको उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बार अपना मैन ऑफ द मैच पुरस्कार कोहली के साथ शेयर किया था। क्या विराट ने आपसे पूछा था? या क्या आपको लगता है कि उन्हें अपना पुरस्कार देकर, आपने जीवन भर कोहली के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार अर्जित कर लिया है?


शहजाह का कहना है कि उन्होंने कभी किसी सपोर्ट स्टाफ को खिलाड़ी की लड़ाई में कूदते नहीं देखा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह कोहली को मिले सम्मान और सफलता को पचा नहीं पाए हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने जो हासिल किया है, वह गंभीर अपने पूरे करियर में हासिल नहीं कर सके। यदि आप वास्तव में एक बड़े खिलाड़ी हैं, या दिल से बड़े हैं, तो यह आपका इशारा नहीं होना चाहिए। आपको अपनी गलती का एहसास होना चाहिए और उससे माफी मांगनी चाहिए। मैंने कभी मैनेजमेंट के सदस्य को दो खिलाड़ियों के बीच झगड़े में कूदते नहीं देखा।'




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.