गौतम गंभीर ने बाबर आजम को बताया सेलफिश

Updated on 02-11-2022 07:03 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर आजम अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों को लेकर आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। पाकिस्तान के अलावा भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने भी बाबर पर निशाना साधा है, जिसमें गौतम गंभीर भी पीछे नहीं रहे। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को बैक किया है और पूर्व क्रिकेटरों को टका सा जवाब दिया है। हाल ही में गौतम गंभीर ने कहा था कि बाबर आजम सेलफिश क्रिकेटर हैं और वह टीम से पहले खुद को रखते हैं। अफरीदी को गंभीर का यह बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया।


नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के दौरान गंभीर ने कहा था, 'मेरे हिसाब से पहले आप अपनी टीम के बारे में सोचते हैं और फिर खुद के बारे में सोचते हैं। अगर आपके प्लान के हिसाब से चीजें नहीं हो रही हैं, तो फखर जमां को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजना चाहिए था। कप्तान के तौर पर यह सेलफिशनेस कहलाती है। सेलफिश होना आसान होता है, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के लिए पारी का आगाज करके पाकिस्तान के लिए रिकॉर्ड्स बनाना आसान है। लेकिन अगर आपको लीडर बनना है तो पहले आपको अपनी टीम के बारे में सोचना होगा।'

अफरीदी ने इसका जवाब देने के साथ बाबर को नसीहत देते हुए समा टीवी पर कहा, 'टूर्नामेंट के बाद कोशिश करेंगे कि बाबर को बोलें कि उनके बारे में भी कुछ बोले क्योंकि वो भी तो घर जाएंगे ना। आलोचना हमेशा होती है, लेकिन आपको शब्दों का चयन करते हुए सतर्क रहना चाहिए। आपको ऐसे शब्द इस्तेमाल करने चाहिए कि वह खिलाड़ी के लिए सलाह की तौर पर आए। जहां तक बाबर की बात है, उसने बहुत मैच विनिंग पारियां खेली हैं। जिस कंसिस्टेंसी से उसने रन बनाए हैं, बहुत कम पाकिस्तानी बैटर्स ऐसा कर पाए हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.