गौतम अडानी की दुनिया के अरबपतियों की दूसरे नंबर की कुर्सी छिनी, 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति भी गंवाई

Updated on 22-09-2022 06:45 PM
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की दुनिया के अरबपतियों की दूसरे नंबर की कुर्सी छिन गई है। हालांकि, वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी भी इस स्थान पर काबिज है। एक दिन पहले वह ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों की रैंकिंग में अब अडानी दूसरे पोजीशन पर थे, लेकिन फोर्ब्स रियल टाइब बिलेनियर इंडेक्स में अडानी अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। एक बार फिर बर्नार्ड अर्नाल्ट ने अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

बता दें फेड के फैसले के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे टेस्ला, गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के निवेशकों का काफी नुकसान उठाना पड़ा। इससे पहले घरेलू मार्केट में आई गिरावट ने भी अरबपतियों की संपत्ति में सेंध लगा दी।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में बुधवार को गौतम अडानी टॉप लूजर रहे। उन्होंने एक ही दिन में 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी। इसका असर यह हुआ की इस लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसक गए। अब उनकी संपत्ति 152.4 अरब डॉलर रह गई है। इसके विपरित बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 2.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह तीसरे से फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की संपत्ति में बुधवार को 5.63 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, अब उनकी दौलत 144 अरब डॉलर रह गई है। इसके बावजूद ब्लूमबर्ग की लिस्ट में वे दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। बुधवार को एलन मस्क की संपत्ति में 5.37, गौतम अडानी की संपत्ति में 5.63 और जेफ बेजोस की संपत्ति में 3.71 अरब डॉलर की कमी हो गई। यहां बर्नार्ड अर्नाल्ट चौथे नंबर पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.