आ गया गौतम अडानी की 'दुधारू गाय' का रिजल्ट, 47% उछल गया कंपनी का प्रॉफिट
Updated on
01-08-2024 02:58 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की दुधारू गाय माने जाने वाली कंपनी अडानी पोर्ट्स का रिजल्ट आ गया है। कंपनी का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 47.2% बढ़कर 3,113 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल समान तिमाही में यह 2,115 करोड़ रुपये रहा था। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 11.34% बढ़कर 6,956.32 करोड़ रुपये पहुंच गया। तिमाही में कंपनी का EBITDA 13.1% बढ़कर 4,245 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि 61% हो गया। इस बीच कंपनी का शेयर बीएसई पर एक फीसदी से अधिक तेजी के साथ 1604.15 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक साल के दौरान यह अडानी ग्रुप के शेयरों में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला स्टॉक है।
एपीएसईजेड के सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत हमारे लिए फाइनेंस और ग्रोथ दोनों मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन के साथ हुई है। वित्तीय मोर्चे पर, हमने अब तक की सबसे अधिक इनकम दर्ज की है। गंगावरम पोर्ट में अस्थायी व्यवधान ने हुआ होता तो पहली तिमाही में हमारा कार्गो वॉल्यूम 13% ग्रोथ के साथ 114.7 MMT होता। तिमाही के दौरान कंपनी ने 109MMT कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया जो पिछले साल के मुकाबले 8% है। इस दौरान मुंद्रा पोर्ट ने 51 एमएमटी कार्गो हैंडल किया जो किसी भी भारतीय पोर्ट के लिए अब तक का तिमाही रेकॉर्ड है।
क्या है टारगेट
जून तिमाही में अडानी पोर्ट्स ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही रेल कार्गो और जीपीडब्ल्यूआईएस वॉल्यूम दर्ज किया। कंपनी का कहना है कि बेहतर एसेट स्वेटिंग के कारण घरेलू बंदरगाहों का एबिटा 32 बीपीएस बढ़कर 72% हो गया, जबकि तिमाही के अंत में नेट डेट टु टीटीएम ईबीआईटीडीए 2.1 गुना रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 29,000-31,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू टारगेट, 17,000-18,000 करोड़ रुपये का एबिटा और 460-480 एमएमटी कार्गो का लक्ष्य रखा है। कंपनी को उम्मीद है कि नेट डेट टु EBITDA 2.2-2.5 गुना तक बढ़ जाएगा। कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 10,500-11,500 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडीचर की योजना बनाई है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…