गौतम अडानी की मौज, 11 लाख करोड़ रुपये के पार गया कंपनियों का मार्केट कैप, जानिए क्यों पैसा लगा रहे लोग

Updated on 09-09-2023 02:15 PM
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर अब दूर-दूर तक नहीं है। भारी खरीदारी के चलते शुक्रवार को अडानी ग्रुप का कुल बाजार पूंजीकरण (Adani Group Market Cap) 11 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार वैश्विक और घरेलू निवेशकों की खरीदारी देखने को मिल रही है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अडानी ग्रुप की कंपनियों ने अपने मार्केट कैप में 7,039 करोड़ रुपये जोड़े। इससे ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 11.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ग्रुप ने जोड़े 5 लाख करोड़ रुपये
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लोगों ने अडानी ग्रुप के शेयरों में जमकर बिकवाली की थी। कई शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। फिर मार्च, 2023 के बाद से शेयरों में रिकवरी आना शुरू हुई। तब से अडानी ग्रुप ने अपने मार्केट कैप में करीब 5 लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर बिजनस का हो रहा विकास

अडानी के शेयरों में उछाल की वजह ग्रुप द्वारा इसके इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर बिजनसेज में लागातर विकास करते रहना, रणनीतिक फोकस, फंड जुटाना और एनर्जी की लगातार बढ़ती डिमांड है। एक जानी-मानी घरेलू ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषक ने कहा, 'निवेशक अडानी ग्रुप के डायवर्सिफाइड बिजनस मॉडल की वैल्यू को पहचान रहे हैं। ग्रुप ने फंडरेजिंग की कोशिशों और प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन को दोगुना कर दिया है। आने वाले समय में बिजली एक प्रमुख मुद्दा बन सकती हैं। क्योंकि मजबूत घरेलू आर्थिक विकास के कारण देश में एनर्जी की डिमांड बढ़ रही है। आने वाले महीनों में यह ट्रेंड अडानी ग्रुप के शेयरों में लिवाली की भावना में बदल सकता है।'

कैसा रहा शेयरों का हाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज 0.47 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.92 फीसदी, अडानी पावर 2.93 फीसदी, अडानी ग्रीन 0.06 फीसदी, एनडीटीवी 0.45 फीसदी और अडानी विल्मर 0.42 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं, एसीसी 0.82 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 0.08 फीसदी, अडानी एनर्जी 0.65 फीसदी और अडानी टोटल का शेयर 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.