इस बिजनस में 60,000 करोड़ रुपये निवेश करेंगे गौतम अडानी, जानिए कहां से आएगा पैसा

Updated on 11-03-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) ने एयरपोर्ट बिजनस में अगले 10 साल में 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। यह राशि नवी मुंबई एयरपोर्ट के पहले चरण में निवेश किए जा रहे 18,000 करोड़ रुपये से अलग है। इन पैसों को एयरपोर्ट्स में रनवे, टैक्सीवे, एयरक्राफ्ट पार्किंग स्टैंड्स और टर्मिनल बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट्स के करीब होटल और शॉपिंग मॉल भी विकसित किए जाएंगे। अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी का कहना है कि यह पैसा आंतरिक संसाधनों से जुटाया जाएगा। ग्रुप के पास इस समय कुल आठ एयरपोर्ट हैं।

अडानी ने ईटी से कहा, 'मुझे लगता है कि एयर कनेक्टिविटी के मोड में बुनियादी बदलाव होने जा रहा है। देश में कई एयरपोर्ट भविष्य में इंटरनेशनल हब बनने जा रहे हैं। इंटरनेशनल ट्रेवल में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है। हम डोमेस्टिक कनेक्टिविटी में सुधार के लिए एयरलाइन कंपनियों के साथ मिलकर काम करेंगे।' उन्होंने कहा कि एयरलाइन बिजनस के प्रॉफिटेबल होने के बाद इसकी लिस्टिंग करने की योजना है। करण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के बेटे हैं। अडानी ग्रुप को साल 2019 में देश में छह एयरपोर्ट ऑपरेट करने के राइट मिले थे। इनमें लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और मेंगलौर शामिल हैं। साल 2021 में अडानी ग्रुप ने मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट को जीवीके ग्रुप से खरीद लिया।

एक अरब प्लस पैसेंजर

इस तरह अडानी ग्रुप के पास इस समय आठ एयरपोर्ट हैं। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के सीईओ अरुण बंसल ने कहा कि ग्रुप 2040 तक 25 से 30 करोड़ पैसेंजर कैपेसिटी की तैयारी कर रहा है। अभी ग्रुप के सात एयरपोर्ट्स की कैपेसिटी 7.3 करोड़ है। नवी मुंबई एयरपोर्ट अभी बन रहा है। बंसल ने कहा, 'अभी देश की 1.4 अरब की आबादी में से केवल 30 करोड़ लोग ही हवाई यात्रा कर रहे हैं। एयरलाइन कंपनियों ने जिस तरह विमानों के ऑर्डर दिए हैं, उससे लगता है कि 2030 तक देश में विमानों की संख्या 3,000 तक पहुंच जाएगी। अभी देश में करीब 700 विमान हैं। यानी 30 करोड़ पैसेंजर जल्दी ही एक अरब प्लस होने वाले हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.