कॉलेज ड्राप के बाद कमोडिटी ट्रेडिंग करते थे गौतम अडानी

Updated on 16-09-2022 06:20 PM
गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। गौतम अडानी से आगे सिर्फ एलन मस्क ही रह गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की दौलत अब वह 155.7 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति 273.5 अरब डॉलर है। आपको बता दें कि गौतम अडानी 1980 के अंत में कमोडिटी ट्रेडिंग करते थे।आइए जानते हैं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की सबसे महंगी संपत्तियों के बारे में
कॉलेज ड्रापआउट हैं अडानी
कॉलेज छोड़ने से लेकर अपना हीरा कारोबार शुरू करने तक अडानी एंटरप्राइज के मालिक गौतम अडानी का सफर सभी के लिए एक प्रेरणा है। 137 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एक आम आदमी से एक बिजनेस टाइकून तक की उनकी यात्रा बेहद रोमांचक और प्रेरणादायक है।  उनकी संपत्ति सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अडानी के पास पोर्ट से लेकर एनर्जी, हरित ऊर्जा और अन्य उद्योगों में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।
 दिल्ली में ₹400 करोड़ का घर
2020 में गौतम अडानी ने लुटियंस दिल्ली में एक ₹400 करोड़ की हवेली खरीदी। 3.4 एकड़ भूमि में फैली इस संपत्ति को समूह द्वारा सबसे महंगी बोली में से एक माना जाता है। गौतम अडानी को ₹265 करोड़ का एडवांस भुगतान करना पड़ा था और बाकी के ₹135 करोड़ वैधानिक खर्च के रूप में शामिल हैं। इससे संपत्ति का मूल्य ₹400 करोड़ हो गया। इस हवेली के अलावा, अडानी का गुड़गांव में एक बंगला भी है। इतना ही नहीं अहमदाबाद में उनका एक घर 'हवेली' भी है। यह वह जगह है जहां अडानी ज्यादातर समय रहते हैं। यह अहमदाबाद की एक पॉश कॉलोनी में स्थित है। हवेली के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है क्योंकि गौतम अडानी अपनी संपत्ति और निजी संपत्ति पर गोपनीयता बनाए रखना पसंद करते हैं। हवेली को चारों ओर बड़े पेड़ों से सजाया गया है। यह खुले सुंदर प्रांगणों से भी घिरा हुआ है। इस घर में गौतम अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी, बेटे करण और जीत अडानी और बहू के साथ रहते हैं। 

प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर
अडानी के पास लग्जरी प्राइवेट जेट्स से लेकर कारों और हेलीकॉप्टर तक है जिनकी लंबी लिस्ट हैं। अडानी ज्यादातर अपने प्राइवेट  जेट में ही ट्रैवल करते हैं। इसमें बॉम्बार्डियर, एक बीचक्राफ्ट और एक हॉकर शामिल हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, उनके सबसे सस्ते प्राइवेट जेट की कीमत भारत में लगभग ₹15.2 करोड़ है। तीन आलीशान जेट विमानों के अलावा, अडानी एंटरप्राइज के मालिक के पास अपनी छोटी यात्राओं के लिए तीन हेलीकॉप्टर भी रखें हैं। उन्हें अपने अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलीकॉप्टर में सबसे ज्यादा देखा जाता है। उनके अन्य दो हेलीकॉप्टरों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।







अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.