विदेशों में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में गौतम अडानी, दुबई में बनाई नई कंपनी

Updated on 26-10-2024 12:33 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी विदेशों में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने शनिवार को घोषणा की कि उसने यूएई में सेलेरिटास इंटरनेशनल FZCO नाम से एक नई यूनिट बनाई है। 100,000 दिरहम की अधिकृत और चुकता शेयर पूंजी के साथ सेलेरिटास जेबेल अली फ्री जोन में परिचालन करने के लिए तैयार है। हालांकि कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इसने अभी तक व्यावसायिक गतिविधियां शुरू नहीं की हैं। सेलेरिटास में अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स की 74% हिस्सेदारी है और इस अधिग्रहण में कोई रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल नहीं है।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की एक संयुक्त उद्यम कंपनी अप्रैल मून रिटेल प्राइवेट लिमिटेड 200 करोड़ रुपये में कोकोकार्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में 74% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए तैयार है। अडानी एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरपोर्ट, रोड्स और डेटा सेंटर बिजनस को ऑपरेट करती है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए 80,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है। इसमें से 50,000 करोड़ रुपये एयरपोर्ट कारोबार और अडानी न्यू इंडस्ट्रीज के लिए आवंटित किए गए हैं। अडानी एयरपोर्ट्स के पास सात चालू एयरपोर्ट और नवी मुंबई में एक निर्माणाधीन एयरपोर्ट है। उसने अगले दशक में 21 अरब डॉलर के निवेश की रूपरेखा तैयार की है।

एयरपोर्ट बिजनस


अडानी ग्रुप 2019 से एयरपोर्ट बिजनस में काम कर रहा है और वर्तमान में भारत में एयरपोर्ट का सबसे बड़ा निजी ऑपरेटर है। अडानी एंटरप्राइजेज का समेकित शुद्ध लाभ जून 2024 को समाप्त पहली तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 116% बढ़कर 1,454 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 674 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का परिचालन से राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि के 22,644 करोड़ रुपये की तुलना में 12% बढ़कर 25,472 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.76% गिरावट के साथ 2693.70 रुपये पर बंद हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.