गौतम अडानी को मिल गया पुराना 'दोस्त', 6,000 करोड़ का चेक थमाने की तैयारी, शेयर बनेंगे रॉकेट

Updated on 15-09-2023 02:00 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) को जल्दी ही करीब 6,000 करोड़ रुपये का चेक मिल सकता है। फ्रांस की कंपनी टोटलएनर्जीज (TotalEnergies) एक बार फिर अडानी ग्रुप में निवेश की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में टोटलएनर्जीज कर सकती है। जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप और फ्रांसीसी कंपनी के बीच यह पहली बड़ी होगी। पिछले साल फ्रेंच कंपनी ने अडानी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी बिजनस कंपनी ANIL में निवेश करने की घोषणा की थी। लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण इस निवेश को रोक दिया था। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे लेकिन ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज किया है। इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि हाल के दिनों में कुछ हद तक इसकी भरपाई हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक टोटल अपने क्लीन एनर्जी के पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह अडानी ग्रीन के प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सकती है। फ्रेंच कंपनी अडानी ग्रुप में करीब 70 करोड़ डॉलर यानी करीब 58,14,13,35,000 रुपये का निवेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक अभी इस बारे में बातचीत चल रही है। अडानी ग्रुप और टोटल के प्रतिनिधियों ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। अगर यह डील होती है तो इससे टोटल को भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिलेगा जबकि अडानी ग्रुप को और प्रोजेक्ट्स बनाने के लिए फंड मिलेगा। इससे अडानी ग्रीन में टोटल की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। अभी उसकी कंपनी में 19.75% हिस्सेदारी है।

क्यों रोका निवेश

साल 2019 में टोटल ने 60 करोड़ डॉलर में अडानी गैस लिमिटेड में 37.4 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी। इसी तरह साल 2021 में कंपनी ने अडानी ग्रीन में 20 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी। साथ ही उसने अडानी ग्रीन के कुछ सोलर फार्म्स में 50 परसेंट तक हिस्सेदारी खरीदी दी। यह डील करीब 2.5 अरब डॉलर में हुई थी जो भारत में सबसे बड़े विदेशी निवेश में से एक है। 2022 में अडानी ग्रीन में टोटल के निवेश की वैल्यू 10 अरब डॉलर पहुंच गई थी। टोटल और अडानी ग्रुप ग्रीन हाइड्रोजन से जुड़ी परियोजनाओं में बड़ा निवेश करने की तैयारी में थे। लेकिन जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद टोटल ने अपनी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अडानी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी बिजनस में 70 अरब डॉलर के निवेश की योजना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.