मालामाल हुए गौतम अडानी, एक दिन में 1.92 लाख करोड़ का फायदा, आसमान पर कंपनियों का m-Cap

Updated on 06-12-2023 02:32 PM
नई दिल्ली : तीन राज्यों में बड़े अंतर से बीजेपी की सरकार बनने के बाद अडानी के शेयरों (Adani Group Shares) में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज भी अडानी ग्रुप के शेयर 20-20 फीसदी तक उछल गए। इससे अडानी ग्रुप की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 11 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को कारोबार के दौरान अडानी ग्रुप का बाजार पूंजीकरण 13.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अडानी ग्रुप ने अपने एम-कैप में एक दिन में 1.92 लाख करोड़ रुपये का जोड़कर अपना अब तक का सबसे अच्छा सिंगल-डे मार्केट परफॉर्मेंस हासिल किया है। इसके साथ ही गौतम अडानी 70.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ (gautam adani net worth) के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल

अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 17.03 फीसदी या 430.80 रुपये बढ़कर 2960.10 पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट का शेयर 15.15 फीसदी या 133.10 रुपये बढ़कर 1011.85 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पावर का शेयर 15.91 फीसदी या 73.90 रुपये बढ़कर 538.50 पर बंद हुआ।

अडानी एनर्जी और अडानी ग्रीन में अपर सर्किट

अडानी एनर्जी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट या 180.40 रुपये बढ़कर 1082.60 पर बंद हुआ। अडानी ग्रीन का शेयर 20 फीसदी या 224.65 रुपये बढ़कर1348 पर बंद हुआ। अडानी टोटल का शेयर 19.95 फीसदी या 146.05 रुपये बढ़कर 878.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अडानी विल्मर का शेयर 9.93 फीसदी या 34.40 रुपये बढ़कर 380.70 रुपये पर बंद हुआ।

रिकॉर्ड हाई पर बाजार

बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 दोनों ही रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 69,381 अंक के साथ ताजा ऑल टाइम हाई लेवल बनाया। वहीं, निफ्टी ने 20,864 अंक के साथ ऑल टाइम हाई लेवल बनाया है। सेंसेक्स मंगलवार को 0.63 फीसदी या 431 अंक बढ़कर 69,296 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 0.81 फीसदी या 168.30 अंक बढ़कर 20,855.10 पर बंद हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.