गौतम अडानी ने फिर बेचे 8,700 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए क्यों आई यह नौबत

Updated on 17-08-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप (Adani Group) के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है लेकिन इन आरोपों ने उसे बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) कई कंपनियों में हिस्सेदारी बेच चुके हैं। इसी कड़ी में बुधवार को अडानी परिवार ने अडानी पावर में अपनी आठ फीसदी से अधिक हिस्सेदारी बेच दी। एक बार फिर राजीव जैन के अगुवाई वाले जीक्यूटी पार्टनर्स (GQG Partners) ने अडानी ग्रुप पर दांव खेला है। यह अमेरिकी कंपनी जनवरी से अडानी ग्रुप में 35,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।

अडानी परिवार ने बुधवार को सेकंडरी ट्रांजैक्शंस के जरिए 8,700 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसमें से आधे शेयर जीक्यूजी पार्टनर्स ने खरीदे। यह कंपनी अब तक अडानी ग्रुप की पांच कंपनियों में निवेश कर चुकी है। अडानी पावर के अलावा अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स में इसकी हिस्सेदारी है। साथ ही कंपनी की अंबूजा सीमेंट्स में भी हिस्सेदारी है। लेकिन यह हिस्सेदारी उसने अडानी परिवार से नहीं खरीदी है बल्कि सीधे मार्केट से उठाई है। अडानी पावर के शेयर 279 रुपये के भाव पर बेचे गए जो इसका बुधवार को बंद भाव था।

अडानी ग्रुप का तारणहार

अडानी पावर देश में कोयले से बिजली बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। डिसक्लोजर के मुताबिक जीक्यूजी ने कंपनी में 15.2 करोड़ शेयर 4,240 करोड़ रुपये में खरीदे जो करीब चार फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। अडानी पावर में जीक्यूजी का यह पहला निवेश है लेकिन यह उसके ग्रुप में सबसे बड़े इन्वेस्टमेंट्स में से एक है। सूत्रों के मुताबिक जीक्यूजी ने सेकंडरी मार्केट में बेची गई बाकी 4.2 परसेंट को भी खरीदा। इस डील से मिले पैसों से ग्रुप की लिक्विडिटी पोजीशन को मजबूत किया जाएगा।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपये था। लेकिन रिपोर्ट आने के बाद इसमें भारी गिरावट आई। दो मार्च को यह 7.9 लाख करोड़ रुपये रह गया था। लेकिन जीक्यूजी पार्टनर्स के निवेश के बाद इसमें तेजी आई और 28 जून को यह 10.3 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके बाद से जीक्यूजी पार्टनर्स अडानी ग्रुप में कई बार निवेश कर चुका है। जीक्यूजी की स्थापना भारत में जन्मे राजीव जैन ने जून 2016 में की थी। यह दुनियाभर में 92 अरब डॉलर के एसेट को हैंडल करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.