कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए गौरव वल्लभ, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ

Updated on 04-04-2024 03:49 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उससे वह खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। झारखंड और राजस्थान से विधानसभा चुनाव लड़ चुके वल्लभ की नेटवर्थ करोड़ों में है। गौरव वल्लभ प्रोफेसर हैं जबकि उनकी पत्नी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। एडीआर के मुताबिक साल 2019 से 2023 के बीच चार साल में उनकी संपत्ति में चार करोड़ रुपये की तेजी आई। उनकी नेटवर्थ करीब 11,56,59,986 करोड़ रुपये है। एक नजर गौरव वल्लभ की चल और अचल संपत्ति पर...

गौरव वल्लभ ने साल 2019 में जमशेदपुर ईस्ट सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था। एडीआर के मुताबिक उस समय दिए गए हलफनामे में गौरव वल्लभ और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 7,48,21,093 रुपये थी। पिछले साल उन्होंने राजस्थान के उदयपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके परिवार की कुल वेल्थ बढ़कर 11,56,59,986 करोड़ रुपये पहुंच गई। यानी चार साल में उनकी नेटवर्थ में चार करोड़ रुपये से अधिक तेजी आई। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में उनकी कुल इनकम 65,14,270 रुपये रही जबकि उनकी पत्नी की आय 36,23,420 रुपये रही। उनके पास 6,30,000 रुपये कैश हैं जबकि उनके बैंक अकाउंट्स में 1,57,89,600 रुपये जमा हैं। उनके पास 57,11,503 रुपये के गोल्ड बॉन्ड और 22,50,000 रुपये के शेयर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.