गैस सिलेंडर के दाम बढ़े या फिर राहत मिली, जानें तेल कंपनियों ने क्या किया अपडेट

Updated on 01-12-2022 05:04 PM
तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है। बीते कुछ माह से तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसा माना जा रहा था कि दिसंबर माह की पहली तारीख से तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमत में कुछ बदलाव कर सकती है लेकिन आज भी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत आज 1 दिसंबर, 2022 को पहले जैसी ही है।

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1744 रुपए का

आपको बता दें कि कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1744 रुपए है। बीते माह कटौती के बाद 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर 1744 रुपए का हो गया था। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1053.00 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1995.50 रुपए से 1846 रुपए कीमत कर दी गई थी, जो अभी भी उसी कीमत पर मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1696 रुपए में मिलेगा, जबकि चेन्नई में LPG सिलेंडर का दाम एक नवंबर को 2009.50 रुपए की जगह 1893 रुपए कर दिया गया था।
दिल्ली सहित देश के 4 महानगरों में गैस सिलेंडर की कीमत में कोई भी फेरबदल नहीं हुआ है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमत बीते माह की तरह स्थिर हैं। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए, मुंबई में 1052.50 रुपए और चेन्नई में 1068.50 रुपए है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1053.00 रुपए है।

बीते माह घट गए थे गैस सिलेंडर के दाम

कमर्शियल LPG के सिलेंडर के दाम बीते माह घट गए थे। दिल्ली में 115.50 रुपए कीमत में कटौती हुई थी। लगातार 6 बार से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घट रही थी, लेकिन अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले महीने दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये और चेन्नई में 116.5 रुपये की कटौती की गई थी। साल 2022 में घरेलू LPG सिलेंडर के रेट 5 बार बदले गए और हर बार इसका दाम बढ़ाया गया। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 11 बार कटौती की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.