वर्ष 2028 तक प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने गरीब कल्याण मिशन होगा लागू, मोहन कैबिनेट में फैसला

Updated on 16-01-2025 01:15 PM
भोपाल। प्रदेश को वर्ष 2028 तक गरीबी मुक्त बनाने के लिए मोहन सरकार गरीब कल्याण मिशन लागू करेगी। इसमें आय में वृद्धि के उपायों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, स्वच्छता, पेयजल आदि क्षेत्रों में विभागों के समन्वय से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में मिशन की रूपरेखा पर प्रस्तुतीकरण हुआ, जिसके बाद इसके क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गई।प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए चार वर्ग (युवा, नारी, गरीब और किसान) को केंद्रित करते हुए चारों के लिए मिशन लागू करने की घोषणा की है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन लागू किया जा चुका है। अब गरीब कल्याण मिशन लागू होगा। इसमें महिलाओं और बच्चों के पोषण के साथ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की पहल होगी।
  • माध्यमिक स्तर तक सबको शिक्षा मिले, विद्यार्थियों की स्कूलों में उपस्थिति हो, भोजन पकाने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में सभी पात्रों को कनेक्शन मिलें, स्वच्छता की गतिविधियों को परिणाम तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
  • नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर तक नल से जल पहुंचाने, विद्युत कनेक्शन दिलवाने के साथ आवास निर्माण भी करवाया जाएगा।
  • सरकारी भवनों में लगेंगे सोलर रूफ टाप संयंत्र प्रदेश के सरकारी भवनों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफ टाप संयंत्र लगाने का भी निर्णय हुआ।
  • यह काम इस वर्ष मिशन मोड में किया जाएगा। जिला स्तर पर 20 किलोवाट और उससे अधिक क्षमता वाले भवनों को एकीकृत करते हुए निविदा निकाली जाएगी। काम पीपीपी मोड पर होगा। जो कंपनी कम दर पर बिजली देगी, उसे काम दिया जाएगा।
  • सभी विभाग और कलेक्टर, जहां संयंत्र लगाए जाने हैं, वहां की कार्ययोजना बनाएंगे और राज्य स्तरीय समन्वय समिति को देंगे। यहां से योजना को स्वीकृति मिलेगी।
  • डायल-100 के दूसरे चरण की डीपीआर को मंजूरी बैठक में एकीकृत पुलिस काल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष तंत्र डायल-100 सेवा के दूसरे के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) को मंजूरी दी गई। यह चरण अप्रैल, 2025 से सितंबर, 2030 तक होगा। इसके लिए 1,200 फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल (एफआरवी) लगेंगे।
  • परियोजना 1,565 करोड़ रुपये की है। दूसरे चरण के लिए पांच बार निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। तालाब को भरने विकल्प तलाशेंगे प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अब 2025-26 तक संचालित रहेगी।
  • इसमें ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य पालन, झींगा पालन, प्रशिक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड (ब्याज अनुदान), स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना, एकीकृत सूचना प्रणाली का विकास, राज्य मछली महाशीर का संरक्षण आदि कार्यक्रमों का क्रियान्वयन होगा।
  • इसके लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जो तालाब सूख जाते हैं, उन्हें भरने के लिए विकल्प तलाशे जाएं यानी कहीं से पानी लाकर उन्हें भरा जाए।
  • सभी जिलों में पुलिस बैंड की स्थापना, 932 पद स्वीकृत प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड की स्थापना होगी। इसके लिए कैबिनेट ने 932 नए पदों की स्वीकृति दी।
  • इसमें 10 निरीक्षक, 38 उप निरीक्षक, 72 सहायक उप निरीक्षक, 170 प्रधान आरक्षक और 642 आरक्षक के पद शामिल हैं।

मोहन कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

  • मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन समृद्धि योजना को 2026 तक निरंतर रखने का निर्णय लिया गया। इसमें 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। बैठक में गरीब कल्याण मिशन की क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई।
  • तय किया गया कि गरीबों की आर्थिक स्थिति को सुधार करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से मिशन संचालित किया जाएगा।
  • डायल 100 सेवा के दूसरे चरण अप्रैल 2025 से सितंबर 2030 के संचालन के लिए नवीन सिस्टम इंटीग्रेटेड के चयन के लिए 1565 करोड़ रुपए की डीपीआर को स्वीकृति दी गई है।
  • 5 वर्ष 6 माह के लिए 1200 वाहन के साथ परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड की स्थापना के लिए 932 नए पद सृजन करने की स्वीकृति दी गई।

24 जनवरी को महेश्वर में कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान की यात्रा पर रहेंगे। 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में इंग्लैंड, जर्मनी के साथ जापान भी पार्टनर रहेगा। इससे पहले 24 जनवरी को कैबिनेट बैठक होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.