मॉस्को में पुतिन विरोधी नेता नवलनी का अंतिम संस्कार:गिरफ्तारी के डर के बीच हजारों लोग शामिल हुए, 'पुतिन बिना रूस' के नारे लगाए

Updated on 02-03-2024 12:43 PM

रूस की राजधानी मॉस्को में पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी का आज अंतिम संस्कार हुआ। गिरफ्तारी के डर के बीच हजारों की भीड़ सेरेमनी में शामिल हुई। इस दौरान अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों के राजदूतों ने भी नवलनी को श्रद्धांजलि दी।

मॉस्को के चर्च में फ्यूनरल सेरेमनी में नवलनी के माता-पिता शामिल हुए। इस बीच समर्थकों ने 'थैंक्यू नवलनी', 'पुतिन बिना रूस' और 'रूस जल्द आजाद होगा' के नारे लगाए। इस दौरान सैकड़ों पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। चर्च के बाहर मौजूद लोगों ने रोते हुए गुलाब और दूसरे फूल अंदर फेंके।

भीड़ ने रोते हुए कहा- नवलनी को नहीं भूल सकतें
 इस दौरान मॉस्को में कई जगहों पर मोबाइल और इंटरनेट सर्विस भी ठीक से काम नहीं कर रही थी। नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं ने उनकी मां से कहा- हमें क्षमा कर दीजिएगा। आपके बेटे के लिए धन्यवाद। हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते।

 अंतिम विदाई के दौरान करीब 2.50 लाख लोगों ने इसे ऑनलाइन देखा। जबकि करीब डेढ़ लाख लोगों ने यूट्यूब पर अंतिम संस्कार की पूरी सेरेमनी देखी।

16 फरवरी को मौत हुई, वजह अब तक साफ नहीं
बता दें कि 16 फरवरी को पुतिन विरोधी नेता नवलनी की जेल में मौत हो गई थी। उनकी मौत का कारण अब तक सामने नहीं आया है। इंडिपेंडेंट रूसी अखबार नोवाया गजेटा यूरोप ने एक डॉक्टर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि नवलनी को जब अस्पताल लाया गया तो उनके सिर और छाती पर घाव थे।

नवलनी की मौत रूस की सबसे खतरनाक जेल पोलर वुल्फ में हुई थी। जेल अफसरों ने कहा था- नवलनी की तबीयत खराब हुई थी। वे टहलकर लौटे थे, जिसके बाद उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। इसके बाद वे बेहोश होकर गिर गए थे।

नवलनी की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर आए थे। वो सेंट पीटर्सबर्ग में राजनीतिक दमन के शिकार हुए लोगों के लिए बनाए गए मेमोरियल और मॉस्को में वॉल ऑफ सॉरो में नवलवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रहे थे। इस दौरान सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

आखिरी मैसेज में पत्नी को लिखा था- तुम हमेशा मेरे पास हो
जेल में होने के बावजूद नवलनी सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। वो उसी के जरिए अपने वकीलों और दुनिया तक संदेश पहुंचाते थे। उनके आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में नवलनी ने पत्नी को वैलेंटाइन डे विश किया था। उन्होंने लिखा था- हम बेशक बर्फीले तूफान और हजारों किलोमीटर की दूरी से जुदा हैं। फिर भी मुझे महसूस होता है कि तुम हर पल मेरे साथ हो। तुम्हारे प्रति मेरा प्यार बढ़ता जाता है।

नवलनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर मिला
नवलनी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन के खिलाफ जेल से अभियान चलाया था। CNN के मुताबिक, अगस्त में सजा सुनाए जाने के बाद नवलनी ने कहा था कि सालों की ये सजा उनके लिए मायने नहीं रखती। 2023 में रूस के एलेक्सी नवलनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'नवलनी' है।

अवॉर्ड को रिसीव करने के लिए नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया स्टेज पर पहुंची थीं। इस दौरान युलिया ने भावुक होते हुए कहा था- मेरे पति जेल में हैं केवल इसलिए कि उन्होंने सच कहा और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश की। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं जिस दिन तुम और हमारा देश आजाद होंगे।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.