सूर्य से लेकर चंद्रमा तक, नए साल में इसरो कर सकता है कई नए बड़े करामात

Updated on 02-01-2023 05:31 PM
नई दिल्ली: नए साल 2023 का आगाज हो चुका है। इस साल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा। 2023 में इसरो आदित्य एल-1 सन और चंद्रयान-3 जैसे बड़े इंटरप्लेनेटरी मिशन लॉन्च करेगा। इसके अलावा गगनयान मिशन भी लॉन्च करेगा ये भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा। इसरो कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल रीक्षण रेंज में पुन: प्रक्षेपित होने वाले वाहन का पहला रनवे लैंडिंग प्रयोग करने की भी योजना बना रहा है।

2022 में इसरो ने किए 5 बड़े मिशन लॉन्च

इसरो के लिए साल 2022 भी अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण रहा। इसरो ने 2022 में अंतरिक्ष क्षेत्र में गहरी छलांग लगाई है। इस साल इसरो ने 5 बड़े मिशन लॉन्च किए। इसमें वनवेब द्वारा विकसित 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट का लॉन्च शामिल है। इस मिशन के लिए हैदराबाद स्थित स्टार्टअप द्वारा निर्मित भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट स्काईरूट एयरोस्पेस का इस्तेमाल किया गया। इस साल श्रीहरिकोटा में इसरो लॉन्च सेंटर परिसर में एक अन्य स्टार्टअप, अग्निकुल कॉसमॉस द्वारा स्थापित देश के पहले निजी लॉन्चपैड की स्थापना भी हुई।
2023 की शुरुआत में आदित्य एल-1 सन मिशन होगा लॉन्च
साल 2014 से दिसंबर 2022 तक, मोदी सरकार के तहत इसरो ने 44 अंतरिक्ष यान मिशन, 42 लॉन्च वाहन मिशन और पांच टेक्नोलॉजी दिखाने वाले मिशन लॉन्च किए गए। इसरो 2023 के शुरुआती महीनों में आदित्य सूर्य मिशन शुरू करने की योजना बना रहा है। अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी सिस्टम के लाग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) के चारों ओर एक हेलो आर्बिट में रखा जाएगा, जो हमारे ग्रह से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है। L1 प्वाइंट के आसपास स्थित एक सैटेलाइट से सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देखा जा सकता है। मिशन में सूर्य के कोरोना, क्रोमोस्फीयर और फोटोस्फीयर, इससे निकलने वाले कण प्रवाह और चुंबकीय क्षेत्र की ताकत की स्टडी की जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.