पढ़ाई से रोजगार की तलाश तक... विदेशों में बसने वालों में टॉप पर हैं भारतीय

Updated on 07-01-2023 05:49 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर से करीब 1 करोड़ 80 लाख लोगों ने अपना देश छोड़कर विदेशों का रुख किया। ऐसे में सबसे बड़ी आबादी भारतीयों की है। दूसरे स्थान पर मेक्सिको है। वहां के 1 करोड़ 12 लाख लोग विदेश चले गए। इस लिस्ट में क्रमशः रूस और चीन का नाम तीसरे और चौथे नंबर पर आता है। दोनों देशों की 1 करोड़ से अधिक आबादी ने विदेशों का रुख किया। मेक्सिको छोड़ने वाली वहां की ज्यादातर आबादी पड़ोसी देश अमेरिका जाती है, लेकिन भारतीय दुनिया के कई देशों का रुख करते हैं। पढ़ाई से रोजगार तक, भारतीय अलग-अलग मकसद से दुनियाभर में फैले हैं। आइए देखते हैं दुनियाभर के विस्थापन के आंकड़े...

कितने भारतीय छात्र-छात्राएं जाते हैं विदेश?


वर्ष 2019 में 6 लाख भारतीय स्टूडेंट्स विदेश पढ़ने गए। इनमें सबसे ज्यादा संख्या कनाडा जाने वालों की थी। उसके बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके का नंबर आता है। ध्यान रहे कि 2019 में न कोविड था और न ही रूस-यूक्रेन युद्ध।

विदेशों में रोजगार की तलाश


कोविड-19 महामारी के बावजूद सात लाख से ज्यादा भारतीय रोजगार की तलाश में विदेश गए। 2022 में विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 13 लाख हो गई। इनमें 15 प्रतिशत भारतीयों ने ईसीआर के 18 देश गए। इनमें ज्यादातर खाड़ी और पश्चिम एशियाई देश हैं। ध्यान रहे कि ईसीआर पासपोर्ट कम तनख्वाह के रोजगार की तलाश में विदेशों का रुख करने वालों को जारी किया जाता है। ये स्कूल की पढ़ाई भी नहीं किए होते हैं और मजदूरी करते हैं।

विदेश जाकर अरबों रुपये भेजते हैं भारत


वर्ष 2021 में भारत को विदेशों में काम कर रहे अपने नागरिकों से 89 अरब डॉलर मिले। इनमें ईसीआर देशों से मिलने वाले धन का बड़ा हिस्सा है। हालांकि, वहां पलायन करने वालों का 15 प्रतिशत भारतीय आबादी ही है।

10 साल में 16 लाख भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता


हर वर्ष औसतन एक लाख से ज्यादा भारतीय अपनी नागरिकता छोड़ देते हैं। 2011 के बाद से 16 लाख भारतीय उन देशों में ही बस गए जहां वो रोजगार के लिए गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.