शैफाली वर्मा से रिचा घोष तक... स्मृति मंधाना की हल्दी पर नजर आईं भारतीय क्रिकेटर्स, यूं जमकर किया सबने डांस

Updated on 22-11-2025 01:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथियों के साथ अपनी हल्दी सेरेमनी सेलिब्रेट की। मंधाना 23 नवंबर को कथित तौर पर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ शादी करने वाली हैं। हाल ही में इस स्टार बल्लेबाज ने टीम इंडिया के साथ महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, शिवाली शिंदे, राधा यादव और जेमिमा रोड्रिग्स सहित कई खिलाड़ी स्मृति मंधाना की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुए। जेमिमा को छोड़कर सभी ने चमकीले पीले रंग के कपड़े पहने थे और दुल्हन (स्मृति) के साथ डांस फ्लोर पर खूब मस्ती कर रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेटर्स स्मृति मंधाना के साथ हल्दी सेरेमनी पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।स्मृति और पलाश की शादी में कुछ ही वक्त रह गया है। ऐसे में यह कपल सोशल मीडिया पर कुछ दिल जीतने वाली वीडियो और फोटो भी शेयर कर रहा है। हाल ही में पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसने सबका दिल जीत लिया। उस वीडियो में पलाश स्मृति को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम ले गए और वहां घुटने पर बैठकर उनको प्रपोज किया। पलाश मुच्छल ने स्मृति को डायमंड रिंग पहनाई। बता दें कि इसी डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.