किराए से लेकर किराने तक यूथ के दम पर तेजी से बढ़ रहा है क्रेडिट कार्ड का कारोबार , 3 साल में हुआ डबल

Updated on 14-07-2023 02:39 PM
नई दिल्ली:क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल रेकॉर्ड ऊंचाई को छू रहा है जिसके लिए इसके जरिए किए गए खर्चों से जुड़े रिवॉर्ड पॉइंट और मुफ्त उपहारों का बड़ा कारण माना जा रहा है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिनटेक के तेजी से बढ़ने के कारण, युवा ग्राहक घर के किराए से लेकर किराने के सामान तक लगभग हर चीज का भुगतान किसी न किसी ऐप से जुड़े अपने कार्ड के माध्यम से कर रहे हैं।

RBI के आंकड़ों से पता चलता है कि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से औसत मासिक खर्च वित्त वर्ष 2019-20 के ₹60,000 करोड़ रुपये से तीन वर्षों में दोगुना होकर 2022-23 में ₹1.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस साल मई में ट्रांजैक्शन की वैल्यू रेकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ पर पहुंच गई।

भले ही दूसरे वैकल्पिक माध्यमों जैसे कि UPI, डेबिट कार्ड या NEFT/RTGS जैसे प्लैटफॉर्म पर मजबूत लेनदेन देखा जा रहा है लेकिन पिछले साल से क्रेडिट कार्ड खर्च में तेज इजाफा नजर आया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि खर्च की कई कैटिगरी जो पहले मौजूद नहीं थीं, उनमें अब भारी उछाल देखा जा रहा है। कीवी के सह-संस्थापक और चीफ बिजनेस ऑफिसर मोहित बेदी ने कहा, 'इनमें घरेलू ट्रैवल और एंटरटेनमेंट, लग्जरी खर्च और किराये जैसे क्षेत्र शामिल हैं। अब आप एजुकेशन को एक उभरती हुई कैटिगरी के रूप में देखेंगे।'

उन्होंने कहा कहा कि फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन जैसी कंपनियों से साझेदारियों के कारण हर महीने 2-2.5 लाख ग्राहक क्रेडिट कार्ड से जुड़ रहे हैं। यह सिलसिला पिछले 18 महीने से जारी है।

इन सब बातों के अलावा कि 30-40 आयु वर्ग के जो लोग पहले क्रेडिट कार्ड का उपयोग बहुत कम करते थे, अब बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल की ओर जो चीज ग्राहकों को लुभा रही है वह है रिवॉर्ड पॉइंट की संख्या, छूट और दूसरी मुफ्त चीजों का ऑफर। यहां तक कि बाजार में छोटे खिलाड़ी भी इस तरह की मुफ्त पेशकश करने के लिए आगे आ रहे हैं।

फेडरल बैंक में रिटेल असेट एंड कार्ड्स के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और कंट्री हेड चित्रभानु केजी ने कहा, 'क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा मात्रा में रिवॉर्ड और मुफ्त में दूसरी पेशकश इसलिए की जाती है कि यह 2 इन 1 उत्पाद है यानी इसमें कर्ज और पेमेंट दोनों ऑप्शन मिलते हैं। इसलिए इसमें बैंकों के पास डेबिट कार्ड जैसे प्रॉडक्ट की तुलना में अधिक कमाई की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.