पप्पी से लेकर झप्पी तक... मैदान पर गुजरात टाइटंस का जश्न, फूले नहीं समा रहे थे खिलाड़ी

Updated on 27-05-2023 08:08 PM

गुजरात ने 62 रन से जीता मैच

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के दूसरे क्वॉलिफायर में मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया है।

खुशी से झूम उठा गुजरत का डगआउट

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद गुजरात टाइटंस के खेमें की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। खिलाड़ियों से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक हर कोई गले मिलता-तालियां बजाते हुए नजर आ रहा था।

28 मई को चेन्नई से होगा फाइनल

28 मई को गुजरात टाइटंस एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ आईपीएल 2023 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेलेगी।

मोहित शर्मा के सामने झुके कप्तान हार्दिक

गुजरात ने मुंबई को 234 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 171 रन पर ही ऑल आउट कर दिया। मुंबई की आखिरी विकेट मोहित शर्मा ने ली। मोहित का प्रदर्शन इस मैच में सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लिए। ऐसे में जब मोहित ने मैच की आखिरी विकेट ली तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने शर्मा को झुक कर दोनों हाथ मिलाकर नमस्कार किया।

हार्दिक पांड्या का अपने खिलाड़ियों पर दिखा प्यार

हार्दिक पांड्या मैच जीतने के बाद अपने साथी खिलाड़ी जोशुआ लिटल को किस करते हुए नजर आए।

शुभमन गिल को भी दी विदेशी स्टाइल में किस

कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच जीतने के बाद शतक जड़ने वाले शुभमन गिल को भी गाल से गाल मिलाकर विदेशी स्टाइल में किस किया।

जोशुआ लिटल ने भी गिल को दी किस

मैच के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का जमकर ब्रोमेंस देखने को मिला। सब एक दूसरे को चूमते- किस करते नजर आ रहे थे। ऐसे में जोशुआ लिटल ने भी शुभमन गिल को मैच के बाद किस कर अपनी खुशी जाहिर की।

खुशी से झूम उठे जोशुआ लिटल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतने के बाद तेज गेंदबाद जोशुआ लिटल आक्रमक अंदाज में नजर आए। वह जीतने के बाद खुशी में चिल्लाते हुए दिखाई दिए।

राशिद खान की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं

गुजरात टाइटंस के करिश्माई गेंदबाद राशिद खान मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतने के बाद फूले नहीं समा रहे थे। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.