मैट हेनरी के कोहराम से लेकर कॉन्वे-रचिन के शतक तक, इन तस्वीरों में देखें मैच का रोमांच

Updated on 06-10-2023 02:15 PM
अहमदाबाद: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का ओपनिंग मैच खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला लिया और इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड का गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दबदबा देखने को मिला। इंग्लिश टीम पूरे मैच में फींकी नजर आई। आइये ऐसे में एक बार नजर मारते हैं मैच में हुए कुछ खास पलों पर और जानते हैं कि आखिर पूरे मुकाबले में क्या-क्या हुआ।

न्यूजीलैंड ने जीता था टॉस

जो रूट ने 77 रन की खेली शानदार पारी

इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 77 रन जो रूट ने बनाए। उन्होंने 89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 1 छक्का लगाया था।

मैट हेनरी ने मचाया तहलका

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 48 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए। उन्होंने डेविड मलान, जॉस बटलर और सैम करन का शिकार किया था।

जोस बटलर ने बनाए 43 रन

इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 43 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के ठोके थे। रूट और बटलर के अलावा कोई इंग्लिश खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। ऐसे में इंग्लैंड 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन ही बना पाई।

डिवॉन कॉन्वे ने ठोका शतक

न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर डिवोन कॉन्वे ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 121 गेंदों में 152 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली। कॉन्वे के बल्ले से इस पारी के दौरान 19 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले।

भारतीय मूल के रचिन रविंद्र ने ठोका शतक

भारतीय मूल के रचिन रविंद्र ने इंग्लैंड के खिलाफ 82 गेंदों में तूफानी शतक ठोका। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक ठोका। रचिन ने 96 गेंदों पर 123 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के देखने को मिले। रचिन और कॉन्वे की 273 रन की गजब साझेदारी ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से मैच जिता दिया। कीवी टीम ने 36.2 ओवर में ही 283 रन का टारगेट चेज कर लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.