
वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार 21 वनडे जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका ही है जिन्होंने जून 2023 से लेकर सितंबर 2023 के दौरान लगातार 13 मैच जीते हैं। वहीं साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान भी लगातार 12 वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड रखते हैं।
श्रीलंका के लिए वनडे में एक मैच में 5 विकेट और 40 से ज्यादा रन करने वाले खिलाड़ियों में अब डिनुथ वेलालागे का नाम भी जुड़ा गया है। इस लिस्ट में सनथ जयासूर्या, दासुन शनाका जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम है।
कुलदीप यादव वनडे में 88 मैचों में 150 विकेट लेने वाले सबसे तेज लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए हैं। इनसे पहले यह रिकॉर्ड अब्दुर रज्जाक के नाम था जिन्होंने 108 मैच में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रविंद्र जडेजा भी हैं, जिन्होंने 129 वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए थे।
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले स्पिनर सकलैन मुश्ताक हैं जिन्होंने 78 मैच में यह खास रिकॉर्ड बनाया। वहीं इस लिस्ट में अब कुलदीप यादव का भी नाम जुड़ गया है। वह वनडे में 150 विकेट लेने वाले चौथे सबसे तेज स्पिनर बन गए हैं।