1 जुलाई से जूते-चप्पल लिए लागू होंगे नए नियम, फुटवेयर कंपनियों को पूरी करनी होंगी ये शर्तें, लगेगा चीन को झटका

Updated on 21-06-2023 08:09 PM
नई दिल्ली: भारत में अब घटिया क्वालिटी के फुटवेयर नहीं बिकेंगे। 1 जुलाई 2023 से भारत में ​घटिया क्वालिटी के जूते-चप्पलों के निर्माण और उसकी बिक्री पर रोक लग जाएगी। सरकार ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का पालन करते हुए फुटवियर यूनिट्स को क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) लागू करने का आदेश दिया है। सरकार के इस आदेश के बाद देश में घटिया क्वालिटी के जूते-चप्पलों की प्रोडक्शन और सेल दोनों बंद हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए फुटवियर कंपनियों (Footwear Industry) को निर्देश जारी कर दिया है। सरकार ने फुटवेयर कंपनियों के लिए स्टैंडर्ड पेश किए हैं। जिनका पालन करते हुए अब उन्हें जूते-चप्पलों का निर्माण करना होगा। क्यूसीओ (QCO) के दायरे में 27 फुटवेयर प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है। बाकी 27 उत्पादों को भी अगले साल इस दायरे में लाया जाएगा।

​1 जुलाई से जूते-चप्पल का नया नियम

सरकार ने फुटवेयर कंपनियों को क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर का पालन करने की सलाह दी है। इसके लिए स्टैंडर्ड पेश किए गए हैं। नए नियम में फुटवेयर निर्माण के लिए टेस्टिंग लेबोरेटरी, बीआईएस लाइसेंस और आईएसआई मार्क के नियम का पालन करना जरूरी है। सरकार ने 1 जुलाई से QCO को सभी फुटवेयर कंपनियों के लिए अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने नए निर्देश के बाद देश में घटिया क्वालिटी के जूते चप्पल नहीं बनेंगे। नए नियम को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के निदेशक जनरल प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि अभी क्वालिटी स्टैंडर्ड्स के नियम बड़े और मझोले स्तर के मैन्युफैक्चरर्स और आयातकों पर लागू किए गए हैं। बाद में 1 जनवरी, 2024 से छोटे स्तर के फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स को भी इसे मानना होगा। उन्होंने कहा कि क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) से न केवल फुटवियर उत्पादों की क्वालिटी में सुधार होगा, बल्कि खराब क्वालिटी वाले उत्पादों के आयात पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

​छूट की मांग​

सरकार के नए आदेश को लेकर भारतीय फुटवियर कंनियां छूट की मांग कर रही है। फुटवेयर कंपनियां इन नियमों में कुछ छूट की मांग कर रही है। उनकी मांग है कि सरकार नए नियम के लिए उन्हें कुछ और वक्त दें। हालांकि सरकार ने इस नियम में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि चमड़ा और फुटवियर सेक्टर में सरकार ने 27 अक्टूबर, 2020 को तीन अनिवार्य क्यूसीओ जारी किए थे। इसका एक आदेश बीते साल जनवरी में लागू हो चुका है। अब बाकी के दो नए आदेस 1 जुलाई से इन कंपनियों को मानना होगा।

​खराब क्वालिटी वाले प्रोडक्ट के आयात पर लगाम​

सरकार ने स्पषट कहा है कि फुटवेयर प्रोडक्ट्स के बड़े और मझोले स्तर के मैन्युफैक्चरर्स और सभी आयातकों को 1 जुलाई से अनिवार्य क्वालिटी स्टैंडर्ड्स का पालन करना होगा। नए नियम की मदद से सरकार चीन (China) से आने वाले खराब क्वालिटी वाले फुटवेयर प्रोडक्ट पर रोक लगाना चाहती है। अगर चीन को भारत में अपना सामान बेचना है तो उसे स्टैंडर्ड का पालन करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.