5 लाख के इंश्योरेंस से लेकर लजीज खाना और अनलिमिटेड इंटरनेट, आपके ATM कार्ड के साथ फ्री में मिलता है ये सब

Updated on 06-09-2023 03:25 PM
नई दिल्ली: जब भी आप बैंक अकाउंट खुलवाते हैं, आपको बैंक खाते के साथ डेबिड कार्ड मिलता है। डेबिट कार्ड की मदद से अधिकांश लोग या तो ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment)करते हैं या फिर एटीएम मशीन से कैश (Cash Withdrawal) निकालते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक छोटा सा एटीएम कार्ड बड़े काम का है। आप अपने एटीएम कार्ड की मदद से 5 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस से लेकर फ्री खाने के लेकर फ्री अनलिमिटेड वाईफाई तक बिना कुछ खर्च किए पा सकते हैं।

​ATM कार्ड के साथ फ्री इंश्योरेंस​

ATM कार्ड तो है सबके पास है, लेकिन बहुत कम लोग इसके साथ मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानते हैं। आपको बता दें कि एटीएम कार्ड/ डेबिट कार्ड पर ग्राहकों को 25 हजार रुपये से लेकर 5 लाख तक का इंश्योरेंस मिलता है। हालांकि बहुत कम लोग इस सुविधा के बारे में जानते हैं और इसका फायदा उठा पाते हैं। एटीएम कार्ड पर 5 लाख रुपये तक के इंश्योरेंस का लाभ उन लोगों को मिलता है, जो कम से कम अपने एटीएम कार्ड का 45 दिनों तक यूज करते हैं। ये बीमा सुविधा किसी भी सरकारी या गैर सरकारी बैंक के एटीएम कार्ड के साथ मिलती है। एटीएम की कैटेगरी के हिसाब से बीमा की रकम निर्धारित होती है।

​किस कार्ड पर कितने का इंश्योरेंस​

एटीएम कार्ड की कैटेगरी के हिसाब बीमा की रकम तय होती है। जैसे एटीएम के क्लासिक कार्ड पर 1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस मिलता है तो वहीं मास्टर कार्ड पर 50 हजार रुपये तक का इंश्योरेंस। इसी तरह से प्लेटिनम कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का बीमा और सबसे ज्यादा प्लेटिनम मास्टर कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है। इसी तरह से वीजा कार्ड पर 1.5 से 2 लाख रुपये तक बीमा कवर कार्ड धारकों को मिलता है।

​एटीएम कार्ड के साथ फ्री में खाना-पीना​

अगर आप कभी एयरपोर्ट जाएं तो आप अपने एटीएम कार्ड की मदद से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस (Airport Lounge Access) की सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। आम तौर पर एयरपोर्ट लाउंज काफी महंगे होते हैं, लेकिन आप अपने एटीएम कार्ड की मदद से फ्री में इन सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल कई बैंक और कार्ड कंपनियां अपने ग्राहकों को फ्री लाउंज एक्सेस की सुविधा देती है। स्वदेशी कार्ड नेटवर्क रूपे के प्लैटिनम डेबिट कार्ड अगर आपके पास है तो आप एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस पा सकते हैं। इसके अलावा कैशबैक एसबीआई कार्ड, HDFC बैंक मिलेनिया डेबिट कार्ड, ICICI कोरल क्रेडि कार्ड, ACE क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक क्रेड कार्ड जैसे तमाम क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर आपको एयरपोर्ट लाउंज में आपको कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस की सुविधा मिल जाती है। हालांकि हर कार्ड के साथ कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस की संख्या तय होती है। कोई साल में 4 एक्सेस तो कोई 8 एक्सेस की सुविधा देता है। आपको लाउंज में एंट्री से पहले इस सर्विसेस के बारे में पहले से अपने बैंक से पता कर लेना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.