बवाली ब्रेविस से लेकर किलर मिलर तक... वो 5 साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज जो इस बार मचा देंगे गदर

Updated on 28-02-2023 08:17 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग है, जिसमें वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हैं। साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर्स हमेशा से आईपीएल का अहम हिस्सा रहे हैं। जैक्स कैलिस, ग्रीम स्मिथ, डेल स्टेन सरीखे कई दिग्गज प्रोटीज प्लेयर्स ने टूर्नामेंट की रौनक बढ़ाई है। इस आर्टिकल में हम मौजूदा सीजन के उन 5 दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर नजर रखेंगे, जो अपनी-अपनी टीम के लिए गेम चेंजर हो सकते हैं।

ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs)

साउथ अफ्रीका का यह यंग टैलेंट, जो पहले भी कई बार इंटरनेशनल स्टेज में प्रभावित कर चुका है। स्टब्स एक शानदार टैलेंट हैं। बड़ा स्कोर बनाने की काबिलियत रखते हैं। पिछले साल बीच टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (Tymal Mills Injury) के इंजर्ड होने के बाद मुंबई इंडियंस ने इस 22 वर्षीय विकेटकीपर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा था।
डेविड मिलर (David Miller)
मिडिल ऑर्डर के हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज लगातार कई साल से आईपीएल में बढ़िया करते आ रहे हैं। उनके पास अनुभव का खजाना है। पहली बार 2012 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) से खेलने वाले मिलर ने पिछले साल यानी 2022 में गुजरात टाइटंस को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। मिलर बीच के ओवर्स में तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर हैं।

ऐडन मार्करम (Aiden Markram)
कुछ ही समय में ऐडन मार्करम टी-20 क्रिकेट का बड़ा नाम बन चुके हैं। SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को चैंपियन बनाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपनी आईपीएल टीम का कप्तान बना दिया। अब वह इस सीजन में अपनी टीम की किस्मत बदलने के लिए उत्सुक होंगे। मार्करम इस फॉर्मेट में अपनी शक्तिशाली हिटिंग के लिए जाने जाते हैं, और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने उन्हें प्रशंसकों का पसंदीदा बना दिया है।

क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock)
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक ओनर्स में होता है। डिकॉक टॉप ऑर्डर में पावरप्ले के दौरान गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में माहिर हैं। उनके पास अच्छी तकनीक है। पेसर्स के साथ-साथ स्पिनर्स को भी बढ़िया खेलते हैं। डि कॉक आईपीएल में लगातार बढ़िया खेलते आए हैं। मेगा ऑक्शन में नई टीम लखनऊ फ्रैंचाइजी ने उन्हें अपने साथ जोडा़ है।

डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis)
बेबी एबी के नाम से मशहूर हो चुके डेवाल्ड ब्रेविस पर मुंबई इंडियंस ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया था। महज 20 साल के ब्रेविस राइट हैंड के बल्लेबाज और लेग ब्रेक बोलर हैं। ब्रेविस बॉल को स्टेडियम के बाहर भेजने की काबिलियत रखते हैं। हाल में खत्म हुई SA20 में डेवाल्ड ने बढ़िया खेल दिखाया था। टाइटंस की ओर से ओपनिंग करते हुए उन्होंने सिर्फ 57 बॉल में 162 रन कूट दिए थे। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 13 छक्के जमाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.