भारत से दोस्ती और इमरान से शांति का हाथ मिलाएं... पाकिस्तानी बिजनेस टाइकून की शहबाज से गुजारिश

Updated on 25-04-2024 01:07 PM
कराची: पाकिस्तान के एक बड़े बिजनेसमैन ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने भरी सभा में दो मांगे कर डाली। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ को जेल में बंद अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के साथ शांति करनी चाहिए। बिजनेसमैन ने अपने दूसरी मांग में भारत के साथ दोस्ती की मांग कर डाली। यह घटना तब हुई जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक दिन के दौरे पर कराची पहुंचे थे। कराची को पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। इस दौरान शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी बिजनेसमैनों के एक बैठक को संबोधित किया और उनसे देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सुझाव मांगे।

शहबाज से भारत और इमरान के साथ दोस्ती को कहा

इस दौरान पाकिस्तानी बिजनेस टाइकून आरिफ हबीब ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बेलआउट पैकेज हासिल करने में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान पीएम शहबाज के प्रयासों की सराहना की। पिछले साल जून में आईएमएफ के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए, शीर्ष ब्रोकरेज फर्म के मालिक आरिफ हबीब ने देश में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज को "दो और हाथ मिलाने" का सुझाव दिया- एक भारत सहित पड़ोसी देशों के साथ और दूसरा पीटीआई संस्थापक इमरान खान के साथ।


आरिफ हबीब ने क्या कहा

आरिफ हबीब ने कहा, “मैं आपसे चाहूंगा कि आप दो हाथ और मिलाएं, एक जो हमारे पड़ोसियों से मिलाएं, जिस पर आप काम कर रहे हैं, इसमें भारत भी शामिल हो। मुझे लगता है कि इसके बहुत अच्छे परिणाम आएंगे। […] दूसरी बात, आपको अदियाला जेल के किसी कैदी से भी हाथ मिलाना चाहिए। मुझे लगता है कि इन दो कदमों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।'' पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के कारण भारत के साथ व्यापार पर एकतरफा रोक लगा दी थी। हालांकि, इसका खामियाजा पाकिस्तान की अवाम को आज तक चुकाना पड़ रहा है।


भारत से व्यापार शुरू करने की तैयारी में पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कुछ दिनों पहले ही भारत के साथ व्यापार को फिर से शुरू करने का संकेत दिया था। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वीकार किया था कि पाकिस्तान आज भी भारत के साथ व्यापार कर रहा है। उन्होंने कहा था कि अगर हम सीधे सामान मंगाए को वह सस्ता पड़ेगा। डार ने कहा था कि वह भारत के साथ व्यापार को शुरू करने के लिए संबंधित पक्षों से बात करके शहबाज कैबिनेट में प्रस्ताव रखेंगे। इसके बाद पाकिस्तान के हित में फैसले को लिया जाएगा। पीएम शहबाज शरीफ के बड़े भाई नवाज शरीफ भी भारत के साथ संबंधों को सुधारने की बात कहते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.