गरबा पंडाल में दोस्ती, 75 लाख के गहने हड़पे:इंदौर में 45 साल की महिला को 13 साल छोटे दोस्त ने ठगा, पति रह गए हैरान.

Updated on 07-09-2022 05:44 PM

इंदौर में 45 साल की हाईप्रोफाइल महिला से दोस्ती कर 75 लाख रुपए की डेढ़ किलो जूलरी (सोना) में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने छह महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। तब पता चला कि आरोपी राहुल पुत्र सुरेशचंद्र संघवी (32) ने यह गहने गेम्बलिंग के शौक में उड़ा दिए। गोल्ड का कुछ हिस्सा बेचा भी है। दरअसल, महिला की दोस्ती एक गरबा पंडाल में हुई थी। उसके बाद जब पति ने पूजा के लिए गहने मांगे तो खुलासा हुआ कि वह घर के तमाम गहने इस लड़के राहुल को दे चुकी थी।

TI संतोष दूधी के मुताबिक महालक्ष्मी नगर में रहने वाले संदीप ने बताया था कि पत्नी से दोस्ती कर बड़नगर (उज्जैन) के राहुल संघवी ने लाखों रुपये कीमत के गहने ठगे लिए। राहुल करीब छह महीने से पुलिस को छका रहा था। टीम को जानकारी लगी कि वीणा नगर इंदौर स्थित वह अपने घर पर आया हुआ है। वहां से गिरफ्तार किया है।

आयोजन में हुई थी पहचान, फिर इंस्टाग्राम पर दोस्ती
पुलिस अफसरों के मुताबिक अक्टूबर 2019 में एक गरबा पंडाल के दौरान आरोपी राहुल से महिला एक सामान्य परिचय हुआ था। एक महीने बाद राहुल ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी ओर वॉट्सऐप का नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 2020 में लॉकडाउन लगने के दौरान राहुल ने उससे कहा कि पिता की तबीयत काफी खराब है। हार्ट प्राब्लम है। आरोपी ने इस दौरान झांसे में लिया और उससे डेढ़ किलो सोना और एक किलो के लगभग चांदी के साथ एक लाख रुपये नगद ले लिए। इसके एवज में राहुल ने करीब 40 लाख रुपये का चेक देने के बाद कुछ समय में जूलरी लौटाने की बात कही।
पति ने पूजा के लिए मांगे जेवर तो हुआ खुलासा
बताया जाता है कि 2021 में आरोपी राहुल ने जूलरी वापस करने के लिए पीड़िता को भरोसा दिलाया था। उसने यह कहकर जेवर नहीं दिए कि उसका भाई एक मामले में जेल में बंद है। नवंबर 2021 में जब पति ने महिला से पूजा के लिए जेवर मांगे तो पता चला कि उसने पूरे जेवर एक लड़के को दे दिए हैं। और वह भाग चुका है। सुनते ही पीड़िता के पति की पैर तले जमीन खिसक गई। उसने बताया था कि उसके दोस्त नितिन पटेल और हर्षित के पास ये जेवर रखे हुए हैं। उसे वह समय मिलते ही जल्द वापस दे देगा। इसके बाद राहुल अपना मोबाइल बंद कर लिया।

चेक लगाया तो खाली मिला अकाउंट
राहुल ने ज्वेलरी लेने के एवज में 40 लाख का चेक संदीप की पत्नी को दिया था। 2022 में उन्होंने चेक को बैक में लगाया तो पता चला कि उक्त बैक में पूरा अकाउंट खाली है। जिसके बाद उन्हें पूरी तरह से धोखा होने की बात समझ आई। मामले में दंपति ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की। जिसके बाद मामले में पुलिस ने राहुल को आरोपी बनाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंबई और गोवा में जुआं खेलने का शौकीन है। उसने कुछ जेवर बेचकर उसे ठिकाने लगा दिया। मामले में पुलिस आरोपी से रिकवरी करने में लगी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.