सहेली से मिलने आई तब हुई दोस्ती,प्यार फिर रेप:लड़की से लगातार दुष्कर्म करने के बाद शादी से किया मना

Updated on 28-11-2022 05:52 PM
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 20 साल की लड़की से रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती दो साल पहले जब अपनी सहेली से मिलने आई थी, तब युवक से उसकी पहचान हुई। इसके बाद दोनों मोबाइल से बातें करने लगे और एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया। इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और लड़की को भगाकर अपने घर ले आया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया और बोला कि अब वह उससे शादी नहीं कर सकता। तब परेशान युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करा दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र की 20 साल की लड़की दो साल पहले सरकंडा के जबड़ापारा में रहने वाली अपनी सहेली के घर आई थी। तब लड़की बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसी समय उसकी मुलाकात मुंगेली के पटवापारा निवासी नागेश्वर उर्फ नागेश साहू से हुई। बातचीत के दौरान युवक ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया। फिर दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत करने लगे। इस दौरान युवक ने उससे प्यार का इजहार किया और युवती भी उसे चाहने लगी। युवक ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा, तब युवती बोली कि हमारे घरवाले राजी नहीं होंगे, इसलिए हम शादी नहीं कर सकते।

प्रेमी बोला- भागकर शादी करेंगे, नहीं जाएगी तो मर जाऊंगा
बीते 15 अक्टूबर को नागेश साहू उससे मिलने उसके गांव पहुंच गया। इस दौरान उसने साथ चलने और शादी करने की बात कही। युवती के मना करने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। तब उसकी बातों में आकर अपने घरवालों को बताए बिना ही उसके साथ भाग गई। युवक के परिजन सरकंडा क्षेत्र के बहतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल के पास रहते थे, जहां युवक उसे लेकर पहुंच गया। यहां उसके माता-पिता बाहर गए थे। युवती को अकेली पाकर उसने बोला कि अब हमारी शादी होने वाली है और हम पति-पत्नी हो जाएंगे। ऐसा कहकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी करने के लिए दबाव बनाने के बाद मुकर गया युवक
पहले नागेश के घरवाले भी शादी करने के लिए तैयार हो गए थे। उन्होंने लड़की को अपने घर में रखा भी। फिर बाद में लड़की के परिजनों को बुलाया और शादी करने की बात भी कही। लेकिन, उनके बीच मनमुटाव हो गया और युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवक ने लड़की से कह दिया कि अब वह शादी नहीं कर सकता।

युवती ने दर्ज करा दी केस, आरोपी गिरफ्तार
अपने प्रेमी की हरकतों से तंग आकर युवती सरकंडा थाने पहुंच गई। उसने आपबीती बताई और अपने प्रेमी नागेश साहू के खिलाफ केस दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी नागेश साहू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.