दोस्तों ने दोस्त को मार डाला:शराब पी, फिर झगड़ा हुआ तो तीनों ने लात-घूंसों और डंडे से मारा

Updated on 05-12-2022 07:24 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पहले तो चारों ने मिलकर शराब पी थी। इसके बाद किसी बात को लेकर इनका विवाद हुआ तो लात-घूंसों और डंडे से अधमरा होने तक उसे मारा। फिर युवक को उसके घर छोड़ दिया और परिजनों को कहा कि इसका एक्सीडेंट हो गया। बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पाली थाना के चैतमा चौकी क्षेत्र का है।

चटवाभावना गांव में गांव की सुख समृद्धि के लिए रविवार को बीदर का पर्व मनाया जा रहा था। वहां देव स्थल पर पूरे गांव के लोग जमा हुए थे। दोपहर के वक्त सभी ने पूजा की थी। वहां पर गांव का ही गोविंद राम(27) अपने तीन दोस्त निल कुमार(25), राजेंद्र मरावी(22) और एक नाबालिग के साथ शामिल हुआ था।

बताया गया कि तीनों ने पूजा में शामिल होने के बाद साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद सभी एक ही बाइक में बैठकर किसी चाय दुकान में चाय पीने जा रहे थे। मगर रास्ते में ही किसी सुनसान इलाके में गोविंद राम का मजाक मजाक में ही उसके नाबालिग दोस्त से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो बात गाली-गलौज तक थी। लेकिन बाद में नाबालिग निल कुमार और राजेंद्र मरावी एक तरफ हो गए।

झूठी कहानी बताई

इसके बाद उन्होंने लात-घूंसों और पास में रखे डंडे से गोविंद को बेदम मारा। इतना मारा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद तीनों आरोपी उसके घर गए और उसकी पत्नी को बताया कि हम लोगों ने शराब पी थी। तभी ये रास्ते में जा रहा था और किसी गाड़ी वाले ने इसे टक्कर मार दी है। जिससे यह घायल हो गया है। ये कहकर आरोपी चले गए थे।

शरीर में चोट के निशान की वजह से शक गहराया

उधर, गोविंद की पत्नी को आरोपियों के बयान पर शक था। इसलिए पहले तो उसने गोविंद को अस्पताल भेजा। वहीं इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई। वहीं पुलिस को भी इस घटनाक्रम की सूचना दी गई थी। युवक के शरीर में भी काफी चोट के निशान मिले थे। इस वजह से पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

खेती किसानी करता था गोविंद

पूछताछ में ही आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के बाद हमारा झगड़ा हुआ था। पर वह विवाद काफी बढ़ गया। जिसके चलते हम लोगों ने गोविंद को मार दिया है। पुलिस ने नाबालिग समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंद घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी का काम करता था।

शनिवार को सरगुजा जिले में मुर्गा खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। दोनों साथ में ही कहीं काम करने गए थे। इसी दौरान खाना खाने के वक्त दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद यह पूरी घटना घटी है।

जानकारी के मुताबिक, ललितपुर नोनियाटांगर गांव में ददनराम के यहां खेती-किसानी से संबंधित कुछ काम चल रहा था। जिसके लिए शनिवार को मजदूरी करने भुवनेश्वर नागवंशी और रंजीत बरगाह अपने कुछ साथियों के गए थे। दोनों ने मिलकर साथ में काम भी किया था। इसके बाद शाम को ददनराम के यहां ही खाने पीने की व्यवस्था थी। काम के बाद सभी साथ में खाना-खाने बैठे थे। जिसके बाद यह वारदात हुई थी। मामले में आरोपी फरार है।
लड़की के लिए दोस्त का मर्डर

6 महीने पहले रायपुर में दो बदमाशों ने अपने ही दोस्त पर चाकू से कई वार किए था, हमला इतना खतरनाक था कि मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। हत्या के इस कांड को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मामला शहर के गुढियारी इलाके के मुर्रा भट्टी मोहल्ले का था।

मोहल्ले की टपरी पर यश सिंह राजपूत नाम का युवक चाय पीने पहुंचा हुआ था । मोहल्ले का ही रहने वाला उसका दोस्त 20 साल का विक्की दिवाकर और 18 साल का अनिल लहरी वहां पहुंच गए। तीनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई। इतने में विक्की और अनिल ने अपने पास रखा चाकू निकाला और यश पर हमला कर दिया। विक्की, अनिल और यश आपस में दोस्त थे। इससे पहले इसी टपरी पर हंसी मजाक हुआ करता था चाय की चुस्कियां ली जाती थी। अब इसी जगह एक दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.