कंगाल पाकिस्‍तान को दोस्‍त सऊदी अरब ने दिया बड़ा झटका, अब बिना शर्त नहीं देगा लोन की भीख, चीन ने भी किया किनारा

Updated on 19-01-2023 07:18 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को बड़ा झटका लगा है। सऊदी अरब ने संकेत दिया है कि वह अपने सहयोगी देशों को अब भविष्‍य में बिना शर्त आर्थिक सहायता नहीं देगा। सऊदी अरब ने कहा कि वह अपनी अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करने के लिए बड़ी योजना पर काम कर रहा है। सऊदी अरब के वित्‍त मंत्री ने बुधवार को कहा कि उनका देश अब पहले की सीधे आर्थिक सहायता देने की नीति को बदल रहा है। इसके अलावा किसी दूसरे देश में बिना शर्त पैसा भी नहीं जमा करेंगे। इससे पहले सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान को अरबों डॉलर की मदद दी थी और उसके विदेशी मुद्रा भंडार में कई अरब डॉलर जमा कराए थे।
सऊदी अरब के वित्‍त मंत्री मोहम्‍मद अल जदान ने दावोस में वर्ल्‍ड इकनॉमिक फोरम में कहा कि सऊदी अरब क्षेत्र के देशों को प्रोत्‍साहित कर रहा है कि वे आर्थिक सुधार को लागू करें। उन्‍होंने कहा, 'हम अब तक बिना किसी शर्त को लगाए अपने सहयोगियों को सीधी आर्थिक सहायता देते थे और उनके यहां पैसा भी जमा करते थे। हम इसे बदल रहे हैं। हम बहुपक्षीय संस्‍थानों के साथ काम कर रहे हैं ताकि सुधार किया जा सके।' सऊदी मंत्री ने कहा कि हम अपने लोगों पर अब टैक्‍स लगा रहे हैं।

'आईएमएफ के प्रोग्राम में शामिल हो पाकिस्‍तान'


अल जदान ने कहा कि हम अपेक्षा कर रहे हैं कि अन्‍य लोग भी अपनी प्रयासों के तहत यही करेंगे। हम मदद करना चाहते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि आप अपना प्रयास करें। बता दें कि न केवल सऊदी अरब बल्कि यूएई और कतर भी अब सीधी आर्थिक सहायता देने के बजाय अपने सहयोगी देश में निवेश करने की नीति पर अब बल दे रहे हैं। इस वजह से अब पाकिस्‍तान को अपनी कंपनियां और अन्‍य चीजें बेचनी होंगी। इससे पहले सऊदी मीडिया ने कहा था कि वह पाकिस्‍तान में अपने निवेश को 10 अरब डॉलर तक ले जाने की इच्‍छा रखता है।

इसके अलावा सऊदी अरब पाकिस्‍तान के सेंट्रल बैंक में 5 अरब डॉलर जमा कराएगा। सऊदी के इस नए रुख से पाकिस्‍तान को अब भविष्‍य में डॉलर की खैरात लेने में पसीने छूटना तय है। सऊदी ने अब तक कई बार पाकिस्‍तान को इस संकट से उबारा है लेकिन अब वह चाहता है कि पाकिस्‍तान आईएमएफ के प्रोग्राम में शामिल हो। यही नहीं चीन भी अब पाकिस्‍तान को बिना शर्त खैरात देने से परहेज कर रहा है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री के लिए संकट यह है कि अगर वह आईएमएफ के प्रोग्राम में शामिल होते हैं तो देश में करीब 70 फीसदी मंहगाई बढ़ जाएगी। इससे उनका चुनाव जीतना लगभग असंभव हो जाएगा। यही वजह है कि शहबाज इस फैसले से बच रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.