CG में 20 जगहों पर फ्री WiFi:147 करोड़ की स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल योजना,473 जगहों पर लगेंगे कैमरे,ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान

Updated on 07-12-2022 07:09 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के तहत 473 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे शहर में कैमरे से ट्रैफिक कंट्रोल करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नेटवर्किंग का काम भी अंतिम दौर पर है। इसके साथ ही शहर को डिजिटल सेवा से जोड़ने के लिए 20 जगहों पर शहरवासियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी।

शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में शहरवासियों को एक और सुविधा मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगे वाई-फाई से एक बार फिर जुड़ने के बाद लोग अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।

147 करोड़ रुपए की लागत से इस योजना पर काम चल रहा है, जो अब अंतिम दौर पर है। योजना के तहत ITMS का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तारबाहर थाना परिसर में बनाया जा रहा है, जिसका काम अंतिम दौर पर है। ITMS के शुरू होने के बाद यातायात समस्या से मुक्ति मिलेगी। सिस्टम ‌शुरू होने के बाद यदि कोई ट्रैफिक रूल तोड़ेगा तो चालान संबंधित के पते पर पहुंच जाएगा। चौराहों पर लगे कैमरे के ज़रिए कंट्रोल रूम से पूरे शहर की निगरानी की जा सकेगी। नगरीय निकाय की ई-गवर्नेंस सेवा का लाभ यहां से सीधे लिया जा सकेगा। किसी भी आपदा के समय कंट्रोल रूम के ज़रिए उससे निपटने का काम आसानी से किया जा सकेगा, दुर्घटना होने पर तत्काल मदद मिलेगी।

इन स्थानों पर मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा
शहर के 20 स्थानों में फ्री वाई-फाई सेवा स्थाई रूप से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा एक मोबाइल यूनिट वाई-फाई रहेगी, जिसे आवश्यकतानुसार एक जगह से दूसरे जगह मूव किया जा सकेगा। किसी कार्यक्रम या बड़े इवेंट के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। जिन जगहों पर वाई-फोई होगी, उनमें कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय, रजिस्ट्री कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं विकास भवन, रिवर व्यू रोड, स्वामी विवेकानंद उद्यान, गोल बाजार, श्रीकांत वर्मा मार्ग, पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक (मैग्नेटो मॉल), व्यापार विहार स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान, राजीव प्लाजा, स्मृति वन, सेंट्रल लाइब्रेरी नूतन चौक सरकंडा, पुलिस ग्राउंड, शनिचरी चौपाटी, नया बस स्टैंड, डा. राजेंद्र प्रसाद बाल उद्यान राजेंद्र नगर, डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटेरियम व्यापार विहार, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक शामिल है।

ये सहूलियतें भी मिलेंगी

  • इमर्जेंसी कॉल बॉक्स : खास और संवेदनशील जगहों पर बॉक्स लगाया जाएगा। यह दो तरह से कार्य करेगा। कोई भी पुलिस, मेडिकल या अन्य तरह की तात्कालिक सेवा प्राप्त करने के लिए अपनी सूचना सेंट्रल कंट्रोल कमांड तक पहुंचा सकेगा। लाल बटन(पैनिक बटन) का दुरुपयोग रोकने के लिए इसमें सूक्ष्म कैमरा रहेगा, जो शिकायतकर्ता की तस्वीरें लेगा।
  • पब्लिक एड्रेस सिस्टम: चौराहों पर विशिष्ट अवसरों पर संदेश देने के लिए लाउड स्पीकर लगाया जाएगा।
  • पीटीजेड कैमरा: 100 मीटर की दूरी तक रोड की हर गतिविधियों को 360 डिग्री एंगल से वीडियो रिकार्डिंग करेगा। नाइट विजन कैमरा रहेगा, जो पर्यावरण की प्रतिकूलताओं के बावजूद कार्य करेगा। वाहनों की शिनाख्त करने वाले विभिन्न कैमरे अलग-अलग कार्य करेंगे, जैसे दुर्घटना या चोरी होने पर नंबर प्लेट के आधार वाहन मालिक तक पहुंचाएगा।

एमडी दुदावत बोले- जल्द मिलेगी सुविधा, ट्रायल जारी
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी कुणाल दुदावत ने कहा की शहरवासियों को जल्द ही फ्री वाई-फाई सेवा की सुविधा मिलेगी। बीस प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है। जहां ट्रॉयल किया जा रहा है। इसके साथ ही ITMS प्रोजेक्ट का काम भी अंतिम दौर पर है। चौक-चौराहों पर कैमरों के साथ ही नेटवर्किंग का काम भी चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.