स्टेडियम में फ्री वाटर... BCCI के वादे की लखनऊ में निकली हवा, 100-100 रुपये में बिके बॉटल

Updated on 13-10-2023 02:15 PM
लखनऊ: बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप 2023 से स्टेडियम में फ्री पानी देने की घोषणा की थी। इसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। बोर्ड के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मुकाबले में कुछ और ही देखने को मिला। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैदान पर यह टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी था।

पैसे से पानी मिलने का दावा

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच के दौरान इकाना स्टेडियम में पैसे से पानी मिल रहे थे। सोशल मीडिया पर दर्जनों फैंस ने इसका दावा किया है। कई ने वीडियो भी शेयर किए हैं, जहां फ्री वाटर लिखा तो है लेकिन वहां कुछ भी नहीं है। फैंस का दावा है कि पानी की बोतल 100 रुपये की मिल रही थी। वहीं 10 से 20 रुपये में एक ग्लास पानी मिल रहा था। फैंस ये भी दावा कर रहे हैं कि एक समय ऐसा आया जब घंटों तक पैसे देने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा था।

बीसीसीआई पर लगातार उठ रहे सवाल

वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बीसीसीआई पर कई वजहों से सवाल उठ रहे हैं। भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए जब पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद पहुंची तो उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान लड़कियां डांस भी कर रही थीं। इसे लेकर बीसीसीआई पर क्रिकेट फैंस भड़क गए। उन्होंने इसे शर्मनाक करार दिया। यह मामला शांत ही नहीं हुआ था कि इकाना स्टेडियम में पैसे से पानी मिलने का दावा होने लगा। वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई थी। 19 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.