आर्मी डे पर पहली बार दिखेगा पैरा ट्रूपर्स का फ्री फॉल, ड्रोन के जरिये सामान पहुंचाने का तरीका

Updated on 14-01-2023 06:19 PM
नई दिल्ली: इस बार 15 जनवरी को आर्मी डे परेड में सिर्फ आर्मी की अलग अलग रेजिमेंट के दस्ते ही मार्च नहीं करेंगे बल्कि पहली बार आर्मी के पैरा ट्रूपर्स का फ्री फॉल भी दिखाई देगा। इसका मतलब है कि पैरा ट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाएंगे। इसके अलावा परेड में ड्रोन भी दिखाया जाएगा और दिखाया जाएगा किस तरह ड्रोन के जरिये दूर दराज के विषय भौगोलिक परिस्थिति वाले इलाकों में सैनिकों तक जरूरत का सामान पहुंचाया जा सकता है।
आर्मी डे परेड में पैरा ट्रूपर्स का फ्री फॉल दिखाकर बताया जाएगा कि किस तरह किसी भी ऑपरेशन में सैनिकों को एयरड्रॉप किया जाता है। इसके जरिये सैनिकों को जल्द से जल्द वहां पहुंचाया जा सकता है। खासकर स्पेशल ऑपरेशंस में पैरा ट्रूपर्स को दुश्मन के इलाके में ड्रॉप किया जाता है और वह वहां अपने मिशन को अंजाम देते हैं। आर्मी इन दिनों बड़ी संख्या में ड्रोन भी ले रही है। आर्मी का फोकस अटैक ड्रोन के साथ ही ऐसे ड्रोन पर भी है जो सामान पहुंचा सकें यानी लॉजिस्टिक सप्लाई के काम आ सकें। परेड में दिखाया जाएगा कि ड्रोन के जरिए सैनिकों तक दवाई से लेकर हथियार-गोला-बारूद तक कैसे ड्रॉप करवाया जा सकता है।
भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार आर्मी डे की परेड देश की राजनाधी दिल्ली से बाहर हो रही है। हर साल दिल्ली के परेड ग्राउंड में 15 जनवरी को आर्मी डे पर आर्मी डे परेड होती है। इस बार यह परेड बैंगलुरू में मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप के रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड में होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.