जल तरंग सेंटर पर दर्शकों को 7 नवम्बर तक नि:शुल्क प्रवेश

Updated on 05-11-2022 04:49 PM
पर्यावरण विभाग द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के बड़े तालाब के किनारे स्थित जल तरंग वेटलेंड इंटरप्रिटेशन सेंटर में दर्शकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। गत एक नवम्बर से आरंभ यह प्रवेश 7 नवम्बर तक जारी रहेगा। सेंटर में 6 नवम्बर को कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये पर्यावरण-संरक्षण पर क्विज होगा।

अंकुर कार्यक्रम में प्रदेश में एक से 7 नवम्बर तक जिला प्रशासन और जन अभियान परिषद के समन्वय से जिलों में नागरिक पंजीयन और प्रतिभागियों से द्वितीय एवं तृतीय फोटो अपलोड कराने के लिये अभियान भी चलाया जा रहा है।

स्थापना दिवस श्रृंखला कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग द्वारा प्रदेश में 6 नवम्बर को पर्यावरण और जल-संरक्षण पर केन्द्रित जागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगे। प्रदेश के 52 जिलों के 15 हजार 600 विद्यालय और 100 महाविद्यालयों में गठित ईको क्लबों से विद्यार्थियों के लिये पर्यावरण और जल-संरक्षण पर केन्द्रित क्विज, वाद-विवाद, निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता और पर्यावरण-संरक्षण पर सेमिनार एवं व्याख्यान किये जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.