300 वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

Updated on 28-02-2026 01:11 PM

राजनांदगांव। समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण डोंगरगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड के चिन्हांकित 300 वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य लता सिन्हा,  सुरेश वर्मा, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती भगवती साहू, प्रबंधक एलिम्को  नितिन माहौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया।

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण एवं एलिम्को (जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा एक माह पूर्व जिले के सभी विकासखण्डों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन सहायक उपकरण प्रमाणन शिविरों का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड के चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम में 300 वरिष्ठ नागरिकों को 36 लाख रूपए से अधिक की लागत की सामग्री श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक, फूड केयर किट, सर्वाइकल कालर, स्टूल विथ कमोड, विलचेयर, पॉलिमर जेल, फोल्डिंग वाकर, एल एस बेल्ट, स्पाइनल सपोर्ट सहित अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कलाकार  बिरसिंह साहू एवं  बालकृष्ण बघेल द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.