होमबायर्स के साथ धोखाधड़ी... बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के 47 ठिकानों पर CBI के छापे, दिल्ली-एनसीआर का मामला

Updated on 31-07-2025 02:57 PM
नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर के लाखो होमबायर्स (घर खरीदारों) के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में बिल्डिरों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं के बीच सांठगांठ से संबंधित मामले में बड़ा एक्शन लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर शुरू की गई जांच में 22 बिल्डरों पर दर्ज की गई एफआईआर के साथ ही आरोपियों के दिल्ली-एनसीआर स्थित 47 ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। छापेमारी की यह कार्रवाई दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में की गई। तलाशी के दौरान सीबीआई की टीमों ने विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और कुछ डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए।
सीबीआई ने बताया कि इस मामले में दर्ज की गई 22 अलग-अलग एफआईआर में सुपरटेक, जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड, जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड, अजनारा इंडिया लिमिटेड, वाटिका लिमिटेड, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड, शाह इंफ्राटेक, रूद्रा बिल्डवेल और आइडिया बिल्डर्स जैसे बिल्डरों को नामजद किया गया है। सीबीआई ने बताया कि एजेंसी की आर्थिक अपराध इकाई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में विभिन्न बैंक और हाउसिंग फाइनेंस के नाम भी शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे निर्देश

सीबीआई के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हजारों घर खरीदारों को धोखा देने और उनके साथ धोखाधड़ी करने में शामिल बिल्डरों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए और बिल्डरों एवं वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के बीच सांठगांठ की जांच के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्रवाई की।

एनसीआर में हजारों घर खरीदार जो बिल्डरों/डेवलपरों द्वारा ठगे जा रहे थे और वित्तीय संस्थानों द्वारा उनके खिलाफ की जा रही बलपूर्वक कार्रवाई से और भी पीड़ित थे। इन्होंने राहत की मांग करते हुए विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर कर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

क्या है मामला?

सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदारों को धोखा देने में बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के बीच सांठगांठ को देखते हुए, जिसमें गृह ऋण की 'सबवेंशन योजना' को नया रूप देकर पेश किया गया था, अप्रैल 2025 के महीने में सीबीआई को सात प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद सीबीआई ने 7 पीई दर्ज की थीं और 3 महीने की समय अवधि के भीतर 6 पीई में जांच पूरी कर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। सीबीआई द्वारा प्रस्तुत स्थिति रिपोर्ट का अवलोकन करने पर सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ 22 नियमित मामले दर्ज करने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई उसी आदेशों के तहत की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.