आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, रायसेन के प्राइवेट हॉस्पिटल ने 29 मरीजों को जबरन 7 दिन भर्ती रखा, इलाज मिला नहीं, पैसा काटे

Updated on 26-08-2026 12:00 PM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद अब रायसेन जिले में भी आयुष्मान भारत योजना के तहत फर्जी क्लेम का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के मंडीदीप स्थित एक निजी अस्पताल पर आरोप है कि उसने गांवों में बकायदा स्वास्थ्य शिविर लगाकर मामूली बीमारियों वाले मरीजों को खोजा।

उसके बाद सरकारी क्लेम हासिल करने के लिए बेवजह सात दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखा। मरीजों ने कहा कि उन्हें इलाज का कोई फायदा नहीं मिला, जबकि उनके आयुष्मान कार्ड से पैसे कट गए

स्वास्थ्य शिविर की आड़ में मरीजों की तलाश

  • रायसेन जिले के सांचेती और आसपास के गांवों में अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, 15 जुलाई को पंचायत भवन में कैंप लगा, जहां लोगों की जांच के साथ-साथ उनके आयुष्मान कार्ड भी वेरिफाई किए।
  • उसके बाद बीपी, शुगर, घुटनों के दर्द और कम सुनाई देने जैसी आम समस्याओं वाले 17 मरीजों को एक ही दिन गाड़ी में भरकर मंडीदीप के 'सार्थक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल' ले गए। इसके अगले दिन विशनखेड़ी में भी ऐसा ही शिविर लगाकर करीब 12 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
  • फर्जी क्लेम पास कराने के लिए 7 दिन तक रोके रखा

    • मरीजों को अस्पताल में बिना गंभीर बीमारी के भी हफ्तों तक भर्ती रखा। दरअसल, आयुष्मान योजना के नियमों के मुताबिक, क्लेम क्लीयर कराने के लिए मरीजों की दैनिक निगरानी और न्यूनतम भर्ती का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होता है।
    • एक या दो दिन में छुट्टी देने पर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) या एंटी-फ्रॉड टीम क्लेम रिजेक्ट कर सकती है, इसलिए अस्पताल प्रबंधन कागजों पर 'गंभीर इलाज' दिखाने के लिए मरीजों को जबरन 5 से 7 दिन रोककर रखता है, जिससे 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का पूरा पैकेज आसानी से हासिल किया जा सके।

    न इलाज मिला, न आसानी से मिली छुट्टी

    • अस्पताल में भर्ती किए गए मरीजों का अनुभव बेहद निराशाजनक रहा। 85 वर्षीय भगवती बाई को महज घुटनों और हाथ-पैर दर्द की शिकायत पर आठ दिन तक अस्पताल में रखा गया। सांस की बीमारी से पीड़ित 70 वर्षीय मातादीन राजपूत को बड़ी मुश्किल से अस्पताल से छुट्टी मिल सकी।
    • जशोदाबाई केवट ने कहा कि उन्हें घुटने में दर्द और कम सुनाई देने की समस्या थी, लेकिन अस्पताल में इतने दिन गुजारने के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। क्लेम की अवधि पूरी होने के बाद अस्पताल ने सभी को छुट्टी देकर वापस उनके गांव छोड़ दिया।

    आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    वहीं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताया है। मामले की जांच कर नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.