एफपीओ से कृषकों के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग होगा प्रशस्त : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 27-04-2023 05:57 PM

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बुधवार को सतना जिले के मैहर में "मैहर कृषक उत्पादक संगठन'' एवं मझगवाँ के ग्राम पगारकलां में "गैवीनाथ सब्जी एवं दुग्ध उत्पादक संगठन'' के कार्यालयों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एफपीओ से कृषकों के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त कर रही है। सांसद श्री गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, जन-प्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) द्वारा संबद्ध कृषकों को कृषि के लिये बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। एफपीओ कृषकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद, दवाई इत्यादि की व्यवस्था करने के साथ उपज की मॉर्केटिंग की व्यवस्था भी करते हैं। प्रदेश में निरंतर एफपीओ का गठन किया जा रहा है। मैहर में गठित एफपीओ निश्चित ही किसानों के लिये फायदेमंद होगा।

कृषि मंत्री ने मझगवाँ में "गैवीनाथ सब्जी एवं दुग्ध उत्पादक संगठन'' कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि समूह के गठन से किसानों को मदद मिलेगी। किसानों को सब्जी एवं दूध की तकनीकी जानकारी मिलने से उत्पादन बढ़ेगा। क्षेत्र में पैक्ड दूध, क्रीम, मक्खन, दही, पनीर, कस्टर्ड, फ्रोजन सब्जियों के संबंध में नवीनतम जानकारियाँ मिलेंगी, जिससे किसान अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने किसानों के हित में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से गाँव में रहने वाले लोगों को उनके मकान का मालिकाना हक प्रदान किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना से किसानों को सीधे लाभान्वित किया जा रहा है। किसानों को खाद एवं बिजली बिलों में बड़े स्तर पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये निरंतर कार्य कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.