तमिलनाडु में 1,600 करोड़ रुपये निवेश करेगी फॉक्सकॉन जानिए कंपनी ने क्या कहा

Updated on 01-08-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: फॉक्सकॉन (Foxconn) ने इस बात से इन्कार किया है कि उसने एक नई फैसिलिटी बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ 1,600 करोड़ रुपये की एक डील की है। रॉयटर्स ने चीन की सिक्योरिटी टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के हवाले से यह खबर दी है। फॉक्सकॉन कॉन्ट्रैक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली ताइवान की दिग्गज कंपनी है। रिपोर्ट के मुताबिक फॉक्सकॉन की सहयोगी कंपनी फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (Foxconn Industrial Internet) ने कहा कि उसने कोई इन्वेस्टमेंट डील साइन नहीं की है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में भी इसी तरह की अफवाहों पर सफाई देते हुए इससे इन्कार किया था।

फॉक्सकॉन की सहयोगी कंपनी एफआईआई इलेक्ट्रॉनिक डेवाइसेज, क्लाउड सर्विस इक्विपमेंट और इंडस्ट्रियल रोबोट्स बनाती है। सोमवार को तमिलनाडु की सरकार ने एक बयान में दावा किया था कि एफआईआई ने उसके साथ एक डील साइन की है। कंपनी की चेन्नई के करीब कांचीपुरम जिले में 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से एक कैंपस बनाने की योजना है। तमिलनाडु सरकार का कहना था कि यह फैसलिटी चेन्नई के प्लांट से अलग होगी। चेन्नई में फॉक्सकॉन के प्लांट में 35,000 से अधिक लोग काम करते हैं। इस प्लांट में ऐपल का आईफोन एसेंबल किए जाते हैं।

चिप डील से किनारा

फॉक्सकॉन ने इससे पहले वेदांता के साथ मिलकर भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए ज्वाइंट वेंचर बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन अंतिम समय में फॉक्सकॉन ने अपने कदम पीछे खींच लिए थे। अब वेदांता की दूसरी कंपनियों के साथ इस बारे में बातचीत चल रही है। भारत और दुनिया में सेमीकंडक्टर चिप का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि दुनियाभर के बड़े देश चिप की सप्लाई चेन पर कब्जा करना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.