एक साथ चार वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जान लीजिए रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल

Updated on 07-11-2025 12:37 PM
नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कल यानी 8 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। वे यहां से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये वंदे भारत बनारस से खजुराहो, लखनऊ से सहारनपुर, पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली और एर्नाकुलम से बेंगलुरु के बीच चलेंगी। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दी गई है।

क्या होगा फायदा

सरकार का कहना है कि ये चार नई वंदे भारत ट्रेनों के चलने से देश के बड़े शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इससे लोगों का आना-जाना आसान होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश भर में आर्थिक गतिविधियों को भी सहारा मिलेगा। हम बता रहे इन ट्रेनों का रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल।

बनारस-खजुराहो वंदे भारत का क्या रूट

बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत का रूट विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकूटधाम, बांदा और महोबा होते हुए होगा। उत्तर रेलवे से मिली जाानकारी के अनुसार उद्घाटन यात्रा के दिन यह बनारस से सुबह 08.05 बजे रवाना होकर 08.25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहां से 08.30 बजे रवाना होकर सुबह 10 बजे विंध्याचल पहुंच जाएगी। प्रयागराज छिवकी में यह 11.05 बजे पहुंचेगी और 11.10 बजे रवाना हो जाएगी। यह 13.10 बजे चित्रकूटधाम पहुंच जाएगी और दो मिनट बाद चल पड़ेगी। दिन में 02.13 बजे यह बांदा पहुंचेगी और 02.15 बजे चल पड़ेगी। महोबा में इसका अराइवल टाइम 15.13 बजे है और 15.15 बजे चल पड़ेगी। इसका खजुराहो पहुंचने का समय 16.25 बजे है। खास तौर पर, बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन इस रूट पर सीधी कनेक्टिविटी देगी। इससे यात्रियों का लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचेगा। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के शहरों को जोड़ेगी। इससे न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूती मिलेगी, बल्कि यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक तेज, आधुनिक और आरामदायक सफर का मौका भी मिलेगा।

फिरोजपुर-दिल्ली का क्या होगा टाइम टेबल

पंजाब के फिरोजपुर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत का नंबर 26462/26461 है। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से सुबह 8:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह फरीदकोट 08.43 बजे पहुंचेगी और 08.45 बजे आगे बढ़ जाएगी। बठिंडा जंक्शन पर ट्रेन 09.30 बजे पहुंचेगी और 09.35 बजे प्रस्थान करेगी। धूरी जंक्शन पर यह 10.43 बजे पहुंचेगी और 10.45 बजे निकलेगी। पटियाला में ट्रेन 11.25 बजे पहुंचेगी और 11.27 बजे आगे बढ़ेगी। अंबाला छावनी में यह 12.18 बजे पहुंचेगी और 12.20 बजे रवाना होगी। कुरुक्षेत्र में ट्रेन 12.48 बजे पहुंचेगी और 12.50 बजे आगे बढ़ेगी। पानीपत जंक्शन पर यह 13.25 बजे पहुंचेगी और 13.27 बजे प्रस्थान करेगी। अंत में, यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन पर 15.05 बजे पहुंचेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन इस रूट पर सबसे तेज ट्रेन होगी। यह दिल्ली से फिरोजपुर तक का सफर सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब के महत्वपूर्ण शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत का क्या रूट

लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेगली, मोरादाबाद, नजीबाबाद और रुड़की होते हुए सहारनपुर तक पहुंचेगी। उद्घाटन यात्रा के दिन यह लखनऊ से सुबह 08.05 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए यह 14.45 बजे रुड़की पहुंचगी। वहां से यह 14.47 बजे रवाना होकर 16.00 बजे सहारनपुर पहुंच जाएगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन इस सफर को 7 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी। इससे यात्रा के समय में करीब 1 घंटे की बचत होगी। इस ट्रेन से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही, यह ट्रेन रोड़की के रास्ते हरिद्वार जैसे पवित्र शहर तक पहुंच को भी बेहतर बनाएगी।

एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत की भी शुरुआत होगी

इसी दिन दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से एर्नाकुल से बेंगलुरु के बीच की यात्रा का समय 2 घंटे से अधिक कम हो जाएगा। यह ट्रेन 8 घंटे 40 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी। इसका रूट त्रिशूर, पलक्कड, कोयम्बटूर, तिरुपुर, इरोड, सेलम और कृष्णराजापुरम होते हुए होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.