जम्मू कश्मीर के शोपियां में हुए एनकाउंटर में चार आतंकी ढेर

Updated on 05-10-2022 05:06 PM

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ दो जगहों पर हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनों इलाके द्रास और मूलू हैं। शोपियां जिले में हुए एनकाउंटर के दौरान द्राच इलाके में तीन तो वहीं मूलू इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इसके साथ ही और आतंकियों के छिपे होने को लेकर लगातार तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार के जारी बयान के मुताबिक मारे गए आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद हाल ही में एसपीओ की हत्या में शामिल थे। दरअसल बीते 2 अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में एसपीओ जावेद डार की हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही ये दोनों 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में भी शामिल थे।

शोपियां के ही द्राच इलाके में मंगलवार रात को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ही मुठभेड़ हुई थी। जब कि मूलू में सुबह के दौरान एनकाउंटर की खबर है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के द्राच इलाके में सूचना मिली थी कि यहां पर आतंकी छिपे हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मिली जानकारी के मुताबिक पहले सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों से सरेंडर करने को कहा लेकिन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मंगलवार देर रात एनकाउंटर शुरू हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.