ईरान में चार लोगों को फांसी इनमें एक महिला शामिल

Updated on 30-12-2023 01:40 PM

ईरान ने शुक्रवार को चार लोगों को फांसी पर लटका दिया। मारे गए चारों लोग ईरान के नागरिक थे। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। इन सभी पर इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी का आरोप था। यह जानकारी मिजान ऑनलाइन ने दी है। यह अजरबैजान की न्यूज वेबसाइट है। पिछले हफ्ते ईरान ने पति की हत्या की दोषी महिला को फांसी दी थी।

कौन हैं फांसी पाने वाले लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- जिन लोगों को शुक्रवार को फांसी दी गई, उनकी फैमिलीज को कुछ घंटे पहले ही इस बारे में बताया गया था। मारे गए लोगों की पहचान वफा हानारेह, अरम ओमेरी, रहमान परहोजो और नसीम नमाजी (महिला) हैं। इन लोगों को सजा से पहले एक आदेश पढ़कर सुनाया गया। इसमें कहा गया था- आप लोगों ने यहूदियों के लिए वतन से गद्दारी की है।

ईरान सरकार का कहना है कि वतन में कुछ लोग इजराइल और यहूदियों के हितों के लिए जासूसी करते हैं और इसके बदले उन्हें हजारों डॉलर मिलते हैं। ऐसे लोगों को किसी सूरत बख्शा नहीं जा सकता।

इसके पहले भी ईरान ने इजराइल के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाले कई लोगों को फांसी दी है। 2021 में एक साथ सात लोगों को इसी जुर्म में सजा दी गई थी। हालांकि, तब कई महीने गुजर जाने के बाद यह खबर सामने आ सकी थी। ईरान सरकार ने अब तक यह बात नहीं मानी है।

चाइल्ड ब्राइड को फांसी

ईरान सरकार ने पिछले हफ्ते दुनिया के तमाम ह्यूमन राइट्स संगठन की मांग को ठुकराते हुए एक महिला को फांसी पर लटका दिया था। मानवाधिकार संगठनों ने समीरा सब्जियान को चाइल्ड ब्राइड या बालिका वधू बताया। समीरा की शादी महज 15 साल की उम्र में जबरन करा दी गई थी।

पति के बेइंतहां जुल्म सहन करने वाली इस लड़की ने 10 साल पहले खुद को बचाने की कोशिश में पति की हत्या कर दी थी। तब से वो जेल में थी। बुधवार को फांसी से कुछ देर पहले वो दोनों बच्चों से मिली और उन्हें अलविदा कहा। ये मुलाकात भी 10 साल बाद हुई थी।

ईरान ह्यूमन राइट्स (IHRNGO) नॉर्वे से ऑपरेट करता है, क्योंकि ईरान में किसी मानवाधिकार संगठन को काम करने की मंजूरी नहीं है। इसी संगठन ने समीरा को फांसी पर लटकाए जाने की जानकारी दी है।

संगठन ने कहा- चाइल्ड ब्राइड समीरा को 20 दिसंबर 2023 को फांसी दे दी गई। यह ईरान में पुरुष और महिलाओं के बीच बहुत बड़े फर्क का एक और बेहद भयानक उदाहरण है।

संगठन के डायरेक्टर महमूद आमिरी मोघादम हैं। उन्होंने कहा- समीरा की मौत ईरान में चाइल्ड मैरिज और डोमेस्टिक वॉयलेंस की एक ऐसी कड़ी है, जो खत्म होती या टूटती नजर नहीं आती। वहां की सरकार ने दुनिया की हर मांग को ठुकरा दिया।

13 साल में 200 से ज्यादा महिलाओं को फांसी

UN के ह्यूमन राइट्स कमीशन ने कहा- इस सजा से हम सकते में हैं। ईरान से मांग करते हैं कि वो सजा-ए-मौत पर फौरन रोक लगाए। 2010 के बाद से अब तक वहां 200 महिलाओं को फांसी पर लटकाया जा चुका है। बदकिस्मती ये है कि इनमें से ज्यादातर खुद डोमेस्टिक वॉयलेंस की शिकार थीं।

ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार ने तो डिप्लोमैटिक लेवल पर समीरा की सजा माफ किए जाने की मांग की थी। हालांकि, वहां की सरकार ने इस पर विचार तक करने से इनकार कर दिया और इसकी वजह देश का कानून बताया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक- इस साली यानी 2023 में ईरान सरकार ने 18 महिलाओं को फांसी दी है। सितंबर 2022 में 8 पुरुषों को सजा-ए-मौत दी गई थी। इन्हें हिजाब विरोधी आंदोलन का हिस्सा बताया गया था। 2022 में कुल 582 लोगों को सजा-ए-मौत दी गई थी। माना जा रहा है कि इस साल यह आंकड़ा कहीं ज्यादा हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.