अग्निवीर परीक्षा में पकड़े चार हाईटेक मुन्नाभाई

Updated on 16-11-2022 05:02 PM

जबलपुर.
 अग्निवीर परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए चार अभ्यर्थी नकल कर रहे थे. इन मुन्ना भाइयों को सेना के अधिकारियों ने नकल करते हुए पकड़ लिया. फिर पुलिस के हवाले कर दिया. मामला गोरा बाजार थाना के आर्मी स्कूल का है.

मध्यप्रदेश के जबलपुर में अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा करवाई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर के गोरा बाजार थाना इलाके के आर्मी स्कूल में अग्निवीर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल होने पहुंचे युवाओं में चार युवा अपने पास ब्लूटूथ डिवाइस रखे हुए थे. वह ब्लूटूथ के जरिए नकल कर रहे थे. सेना के अधिकारियों ने इन्हें नकल करते हुए पकड़ लिया. फिर चारों को गोरा बाजार पुलिस के हवाले कर दिया.

बाहर बैठकर कोई दे रहा था जबाव
अग्निवीर लिखित परीक्षा देने बैठे चार युवा ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा में नकल कर रहे थे. उनके पास ब्लूटूथ था और इसके जरिए बाहर बैठा कोई अज्ञात व्यक्ति उनके सवालों का जवाब दे रहा था. इस तरह परीक्षा में शामिल लव कुश त्यागी, श्यामवीर सिंह, राजेश प्रजापति और भुवनेश नकल करते पकड़े गए हैं. इनमें से दो आगरा के, एक नरसिंहपुर और एक सतना का रहने वाला है. बहरहाल पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.